अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत, एस.एस.पी ने महिला डी.एस.पी माधवी शर्मा से सैंटर की शुरुआत करवाई

by

शिद्दत व तनदेही से ड्यूटी करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की प्रशंसा
महिला पुलिस कर्मियचों के लिए योग सत्र व विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया
होशियारपुर  :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला पुलिस की ओर से स्थानीय पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत की गई जहां महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग, कसरत कर सकेंगे। इस मौके पर महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए विशेष तौर पर योग सत्र भी करवाया गया।
होशियारपुर पुलिस में तैनात महिला अधिकारियों व कर्मियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन अस्पताल में विशेष जांच कैंप भी लगाया गया जहां महिलाओं के रोग के माहिर डाक्टर की ओर से नि:शुल्क चैकअप किया गया। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए इस सैंटर की शुरुआत डी.एस.पी माधवी शर्मा से करवाते हुए महिला पुलिस कर्मियों की ओर से पूरी शिद्दत से निभाई जा रही ड्यूटी की प्रशंसा की। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों की हौंसला आफजाई करते हुए उनको भविष्य में और भी अच्छे व सुचारु ढंग से अपनी सेवाएं निभाने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने अलग-अलग महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी बेमिसाल सेवाएं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के खात्मे में अहम भूमिका निभा सकती है जो कि स्वस्थ समाज की सृजना के लिए अति जरुरी है।
पुलिस लाइन में शुरु किए सैंटर संबंधी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि यहां जिम, फिजियोथैरेपी, कौंसलिंग रुम व क्रास फिट ट्रेनिंग उपलब्ध है व महिला कर्मियों के लिए विशेष समय निश्चित किया गया है ताकि वे अपने आप को स्वस्थ व चुस्त दुरुस्त रख सकें। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित पुलिस लाइन अस्पताल में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप के दौरान डा. शेफाली ने 120 के करीब महिला कर्मियों का चैकअप किया व जरुरी दवाई दी। उन्होंने बताया कि बाकी महिला कर्मियों का भी नि:शुल्क चैकअप करवाया जाएगा।
इस मौके पर एस.पी(एच) रमिंदर सिंह, एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, एस.पी पी.बी.आई मंदीप सिंह, डी.एस.पी(एच) गुरप्रीत सिंह गिल, डी.एस.पी कंट्रोल रुम अमरनाथ, डी.एस.पी पी.बी.आई प्रेम सिंह, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह, डी.एस.पी स्पेशल ब्रांच सतिंदर चड्डा, पुलिस लाइन के एस.एम.ओ डा. लखवीर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Special children should also get

Donated 20 thousand to Asha Kiran School Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /july 28 Special children need to be treated like normal children because these children can also contribute to the development of the society, therefore special...
article-image
पंजाब

6 शिक्षक सस्पेंड : चुनाव ड्यूटी पर न आना शिक्षकों को पड़ा भारी

लुधियाना प्रशासन ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अनुपस्थित रहने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया हैं। बता दें कि, डिप्टी कमिश्नर ने इन शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर न आने के...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर राणा मनसूरपुरिया पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित : गैंगस्टर राणा द्वारा आज सुवह एनकाउंटर में हुआ था हेड कांस्टेबल शहीद

मुकेरिया : होशियारपुर पुलिस ने गैंगस्टर राणा मनसूरपुरिया पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी सुखविंदर राणा सफेद कुर्ता पजामा पहने हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर पूरे राज्य में अलर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!