मंडी की जिला खेल अधिकारी “निलंबित”, “स्विमिंग पूल” मामले में लापरवाही का आरोप

by

एएम नाथ। मंडी : युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंडी जिला की खेल अधिकारी को स्विमिंग पूल मामले में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विभाग के निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट से असंतुष्टि और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के चलते यह कदम उठाया गया है। निलंबन के पश्चात अधिकारी का मुख्यालय शिमला तय किया गया है।
मामले की पृष्ठभूमि में मंडी में संचालित सरकारी स्विमिंग पूल को अत्यंत कम दरों पर निजी हाथों को सौंपने का आरोप है।
इस संदर्भ में विभाग ने जांच के आदेश जारी किए थे और जिम्मेदारी जिला खेल अधिकारी को सौंपी गई थी। परंतु जांच की रिपोर्ट से न तो विभागीय अधिकारी संतुष्ट हुए और न ही उसमें पारदर्शिता का पालन हुआ।
साथ ही, यह भी सामने आया है कि अधिकारी ने विभागीय निर्देशों की अवहेलना की।
इस प्रकरण पर खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा, “मंडी की जिला खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
इतने कम दामों पर सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों में देना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे विभाग और सरकार को वित्तीय क्षति भी हुई है। यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग इस मामले में कठोर कदम उठाएगा और यदि आवश्यकता पड़ी तो कानूनी रास्ता भी अपनाया जाएगा।”
इस कार्रवाई के बाद मंडी जिला खेल अधिकारी कार्यालय में सन्नाटा पसर गया है और कर्मचारी भी इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विभाग की ओर से संकेत मिले हैं कि आगे भी इस मामले से जुड़े अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के चंगुल में फंस उनकी कठपुतली बनकर रह गए हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

व्यवस्था पतन में सब कुछ कार्यवाहकों के भरोसे चल रहा पुराने अधिकारियों से पिंड न छुड़ा पाने के पीछे मुख्यमंत्री की क्या मजबूरी, नए अधिकारी प्रदेश पर भार तो रिटायर्ड अधिकारी क्यों ढो रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ : केंद्र सरकार का आदि कर्म योगी अभियान पहुंचा पांगी

48 गांव होंगे लाभान्वित : रमन घरसंगी एएम नाथ। पांगी :  उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पांगी रमन घरसंगी द्वारा किया गया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
Translate »
error: Content is protected !!