*पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में सुक्खू सरकार ने की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : केवल सिंह पठानिया*

by
*जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ*
*15 लाख से संवरेगा कलयाड़ा खेल मैदान*
एएम नाथ।  शाहपुर, 1 अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलयाड़ा में लड़कों की जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया।
May be an image of 4 people, temple and text
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक व पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता की राशि को 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़,रजत पदक को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ जबकि कांस्य पदक विजेता की पुरस्कार राशि को 1 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ किया गया है ।May be an image of 5 people and speaker
उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों के पदक विजेताओं की राशि भी बढ़ाई गई है। साथ ही खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी बढ़ोतरी की गई है।
खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पठानिया ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, मेहनत और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कलयाड़ा खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उन्होंने विशेष रूप से स्पेशल चाइल्ड अनु कुमारी पुत्री सुभाष चंद को सम्मानित किया, जिन्होंने इटली में आयोजित स्पेशल फ्लोर हॉकी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने कार्यक्रम में आने पर उपमुख्य सचेतक का आभार जताया एवं धन्यवाद किया । उन्होंने डीपी को कहा कि वह स्कूल के हर बच्चे को खेलने का अवसर दें ।
May be an image of 9 people, dais and text that says "UTKRISHT UTKRISHT SENIOR SECONDARY SCHOOL KΑ GOVT. WELCOMES YOU IN DISTRICT LEVE DER-19-BOYS MAJOR GAMES MENT SMENT20 20° DISTT. KAN (H.P.)"
स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया ।
एडीपीओ अतुल कटोच ने तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी दी ।
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 15 जोन के 531 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट निकाला और स्थानीय छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विद्यालय स्टाफ ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ₹31,000 का चेक उपमुख्य सचेतक को भेंट किया।
कार्यक्रम में बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, प्रधानाचार्य पवन शर्मा, शमशेर भारती, अनिल जरियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,कैलाश शर्मा, राजेंद्र वालिया,रक्षा देवी,उपप्रधान सुशील सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टरों के चालान करके 40,000 रुपये जुर्माना वसूला : अवैध खनन पर हरोली पुलिस ने सख्त कार्रवाई

हरोली :  हरोली पुलिस  ने सोमवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर  ने स्वां नदी में छापेमारी की तो मौके पर नदी के आसपास खनन करते 14 ट्रैक्टर मिले। पुलिस के पहुंचने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 फरवरी। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने...
Translate »
error: Content is protected !!