अतिरिक्त मोटर देने के बावजूद छह-छह दिनों तक लोगों को पीने वाले पानी से रखा जा रहा वंचित: निमिषा मेहता

by
। 6 दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा था गांववासियों को
गढ़शंकर, 14 जून – गढ़शंकर के गांव लसाड़ा में 6 दिनों से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को चालू कराने के बाद भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने मौजूदा सरकार और जल सप्लाई विभाग पर बरसते हुए कहा कि लोगों को पीने वाले पानी से बंचित रखना सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से संबंधित लगभग सभी जलापूर्ति योजनाओं में कुछ अपने निजी पैसे से और कुछ सरकारी पैसे से अतिरिक्त मोटरें उपलब्ध कराई थीं, अतिरिक्त मोटर उपलब्ध कराने का मकसद यह था कि यदि सरकारी मोटर खराब हो जाती है, तो भी पंचायत अपने पास मौजूद अतिरिक्त मोटर की सहायता से कुछ घंटों के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मोटर उपलब्ध होने के वावजूद लोगों को पानी की आपूर्ति 6 दिन से बंद होना यह समझ से परे है। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि उन्होंने 2021 में लसारा बदोवाल जलापूर्ति योजना के लिए एक अतिरिक्त मोटर प्रदान की थी। जलदाय विभाग के पास अपनी एक मोटर विभाग है तथा लासाडा पंचायत के पास भी अतिरिक्त मोटर है। महीनों पहले विभाग की मोटर खराब हो गया था, तब विभाग ने पंचायत के मोटर से पानी चालू किया, लेकिन जब पंचायत का मोटर खराब हो गया, तो विभाग का मोटर बदलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कई माह पहले खराब हुई जलापूर्ति को ठीक नहीं कराया जा सका, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गौरतलब है कि निमिषा मेहता ने स्वंय लसाडे गांव पहुंचकर 6 दिनों से बंद पड़ी जलापूर्ति को पुनः चालू कराया। लसाड़ा के लोगों ने भाजपा नेता निमिषा मेहता को धन्यवाद करते हुए धन्यवाद दिया कि दिया की उनकी समस्या जानने के बाद समाधान किया है, अन्यथा उन्हें कई दिनों तक सिर पर बर्तन और बाल्टी उठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा था। । रह रहा था
 कैप्शन… 6 दिनों से पेयजल समस्या के समाधान करते हुए भाजपा नेता निमिषा मेहता व गांववासी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab News : कांग्रेस पूरी तरह एकजुट : वड़िंग …. पीएयू में चन्नी का किया स्वागत… विशेष ग्रांट के लिए सौंपा मांग पत्र

नगर कौंसिल चुनाव परिणामों को लेकर आप के दावों पर कसा तंज कहा: असली मुकाबला अभी आगे है टिप्पणी: कैप्टन अमरिंदर को समझ आ गया है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि भाजपा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
article-image
पंजाब

म्यूनिसिपल चुनावों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: नवजोत सिंह माहल

चुनाव अमन-शांति से करवाने के लिए 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात होशियारपुर, 11 फरवरी: म्यूनिसिपल चुनाव के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर आज जिला पुलिस की ओर से स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!