म्यूनिसिपल चुनावों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: नवजोत सिंह माहल

by

चुनाव अमन-शांति से करवाने के लिए 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात
होशियारपुर, 11 फरवरी: म्यूनिसिपल चुनाव के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर आज जिला पुलिस की ओर से स्थानीय माहिलपुर अड्डा से फ्लैग मार्च निकाला गया जो कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में गया।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने 14 फरवरी को होने जा रहे म्यूनिसिपल चुनाव संबंधी किए गए पुुलिस प्रबंधों की समीक्षा करते हुए बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में 2000 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें से 4 एस.पीज, 14 डी.एस.पीज, 15 एस.एच.ओज आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान अमन-शांति की स्थिति को हर हाल में बरकरार रखा जाएगा व शरारती तत्वों से कोई ढील नहीं दी जाएगी ताकि वोटों का काम अमन-शांति से संपन्न किया जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर वोटों को लेकर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है व पैट्रोलिंग टीमों की ओर से दिन-रात पैट्रोलिंग जारी है। शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन किसी भी घटना का सामना करने को तैयार है व जिले में माहौल को पूरी तरह शांतिमय रखते हुए मतदान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
माहिलपुर अड्डा से शुरु होकर फ्लैग मार्च घंटा घर चौक, कमालपुर चौक, बस स्टैंड, प्रभात चौक, सरकारी कालेज चौक, सेशन चौक में गया। इस दौरान बस स्टैंड में संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में चैकिंग भी की गई। फ्लैग मार्च में डी.एस.पी जगदीश राज अत्री, डी.एस.पी माधवी शर्मा, डी.एस.पी अमरनाथ, डी.एस.पी. जसप्रीत सिंह, डी.एस.पी गोपाल सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर करनैल सिंह, इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह व इंस्पेक्टर परमजीत सिंह आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की...
article-image
पंजाब

गोल्डी दरदी म्यूज़िक ने जारी किया भावपूर्ण गीत “साडीयां तक़दीरां” – सुल्ताना नूरां की आवाज़ में

जालंधर/दलजीत अजनोहा : गोल्डी दरदी म्यूज़िक ने अपना नया आध्यात्मिक और भावनात्मक गीत “साडीयां तक़दीरां” लॉन्च किया है, जिसे मशहूर गायिका सुल्ताना नूरां ने अपनी दमदार और सूफियाना आवाज़ में गाया है। यह गीत...
article-image
पंजाब

11 साल बच्ची से छेड़छाड़ , सामान लेने के लिए गए थी मासूम : 55 साल के दुकानदार ने की हरकत ,

समाना :   मोतिया बाजार में एक किरयाना स्टोर स्वामी ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। वीरवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बच्ची दुकान पर सामान खरीदने के लिए गईा...
article-image
पंजाब

Stray Dog Menace Forces Children

Dasuya/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 8 :  Special Report In Krishna Colony of Dasuya, the increasing presence and aggression of stray dogs has become a serious concern for residents, especially children. Fear and anxiety have grown to...
Translate »
error: Content is protected !!