गुमशुदा नौजवान का गांव कुनैल के पास से  शव बरामद 

by

गढ़शंकर, 11 फरवरी  : नौजवान विश्वजीत सिंह उर्फ अमन पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव थाना पुलिस स्टेशन नूरपुर बेदी गत 7 फरवरी से घर से किसी धार्मिक स्थल पर गया था जो वापिस नहीं आया था। उसकी गुमशुदगी संबंधी थाना नूरपुर बेदी में मामला दर्ज करवाया गया था। गत रात्रि गढ़शंकर के गांव कुनैल के पास नहर के पुल के पास से एक युवक का शव मिला तो पहचान किए जाने पर उक्त पते का पाया गया। लडक़े के पिता ने अपने भाई के साथ पहुंच कर अपने लडक़े की पहचान की और ब्यान दिया कि उसकी मौत कोई जहरीली वस्तु निगलने से हुई है जिसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। पुलिस ने परिजनों के ब्यानों के आधार पर 174 की कार्रवाही करते शव वारिसों को सौंप दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुटकी बजाकर एमएसपी देने वाली बीबी अनमोल के इस्तीफे से किसानों में निराशाः एडवोकेट मरवाहा

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री व विधायक अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कसा तंज होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : आम आदमी पार्टी की पूर्व मंत्री व खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान द्वारा...
article-image
पंजाब

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सांसद तिवारी ने लोगों की समस्याओं को जाना और गांवों के विकास हेतु ग्रांट भी सौंपी 

नवांशहर, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव महिरमपुर और दौलतपुर गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी...
article-image
पंजाब

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पंजाब पुलिस का कर्मचारी निकला

अमृतसर : अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले...
article-image
पंजाब

रेत खनन घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने जस्टिस नारंग आयोग द्वारा की गई नकारात्मक टिप्पणियों को हटाने का दिया आदेश

रेत खनन नीलामी घोटाले की जांच के लिए गठित जस्टिस नारंग आयोग की रिपोर्ट में खनन ठेकेदार के खिलाफ की गई नकारात्मक टिप्पणियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!