डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

by
ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया। उनके बाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। दोनों अधिकारियों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा और उसके बाद उन्हें अपने-अपने कार्यालय जाने की अनुमति दे दी।
टीका लगवाने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड का वैक्सीन निशुल्क लगा रही है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका अवश्यक लगवाएं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया है तथा अब दूसरे चरण में पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने के पश्चात् हल्का बुखार, दर्द होना सामान्य बात है।
डॉ रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है, परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर…. इन सबमें से सबसे ज्यादा नशा किसमें होता ? पीने वाले भी नहीं जानते होंगे!  

दारू पीना तो जैसे अब आम हो गया है। दारू के कई प्रकार होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर हैं। हर प्रकार के अल्कोहल का शरीर पर अलग-अलग असर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने किया रक्तदान : लोकसभा  चुनाव में  मतदान करके  लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को निभाने का किया आग्रह 

एएम नाथ। चंबा ,24 अप्रैल :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में  संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था के मानव एकता दिवस के अवसर पर आज मुगला में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 से 200 आबादी वाले गांवों को पीएमजीएसवाई चरण -4 में सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : विक्रमादित्य सिंह

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा पारदर्शिता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता  एएम नाथ : नूरपुर,31 जुलाई। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!