विक्ट्री संस्था ने डीसी राघव शर्मा को भेंट किए 2000 एन-95 मास्क

by
ऊना (11 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को विक्ट्री इंडिया नेशनल संस्था ने आज 2000 एन-95 मास्क भेंट किए। संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री व विशाल गर्ग से मास्क उपायुक्त को दिए। उपायुक्त राघव शर्मा ने संस्था का मदद के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मास्क फ्रंटलाइन वर्कर्स को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौर में ऊनावासियों का जिला प्रशासन को बढ़-चढ़ कर सहयोग मिला और सामूहिक प्रयासों की बदौलत कोरोना वायरस की रोकथाम में मदद मिल पाई है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को जिला में संस्था की ओर से 45 हजार मास्क प्रदान किए जाएंगे। जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आय़ुष विभाग तथा सफाई कर्मचारी शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कानून की व्याख्या न्याय, समानता और विवेक के सिद्धांतों के अनुसार होनी चाहिए : हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पत्नी के व्यभिचार के बारे में पति द्वारा सोशल मीडिया से लिए गए सबूतों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, 158 हैक्टेयर भूमि कटाव रुकेगा : सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 14 जून- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में लगा विशाल भण्डारा : हजारों भक्तों ने मंदिर में टेका माथा, भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

एएम नाथ। चम्बा :  ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!