*आबंटित धनराशि का करें सदुपयोग, गुणवत्ता का रखें ध्यान …विकास कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्योें को समयबद्व करें पूरा : DC बैरवा*

by
उपायुक्त ने की विकास खंडों में चल रहे कार्यों की समीक्षा
एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारी की भूमिका अहम होती है। इस के लिए नियमित तौर पर विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा समीक्षा बैठकें भी आयोजित करें ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उपायुक्त ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आबंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया।
May be an image of 6 people, people studying and text
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), अमृत सरोवर, वॉटर शैड योजना, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर समग्र मनरेगा पर विशेष फोकस करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। इस दौरान जिले में पंचायतों के विकास से संबंधित सभी कार्यों पर सिलसिलेवार चर्चा करते हुए उनकी समीक्षा की गई।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण स्तर पर ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए यूनिट स्थापित करने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए तथा इसके साथ ही सभी पंचायतों में चरणबद्व तरीके से पंचायत घरों के निर्माण के कार्यों में तेजी लाने पर भी फोक्स करने को कहा गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि गांवों में अध्ययन के लिए कोई उपयुक्त स्थान या घरों में पर्याप्त जगह न होने के कारण हमारे बच्चे कई बार ठीक से स्वाध्याय नहीं कर पाते। गांव में रहने वाले युवाओं को अपने घर के नजदीक ही लाइब्रेरी या कोई अध्ययन स्थल मिल सके इसके लिए सबको काम करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए लाइब्रेरी और अध्ययन स्थल बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ई-परिवार में सभी परिवारों का शीघ्र डाटा अपलोड करने के निर्देश देते हुए कहा कि ई-परिवार का रिकार्ड आनलाइन होने से लोगों को काफी सुविधा होगी और विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ भी सुनिश्चित होगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार सहित जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला के सभी खंड विकास अधिकारी तथा डीआरडीए, योजना और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
All reactions:

Dpro Kangra, Kangra Public Relations and 1 other

Like

 

Comment
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

एएम नाथ। शिमला :  बड़सर 31 मार्च। विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा

नाहन 28 मई। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव में 90 ग्राम पंचायतों के 538 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मेलन में लिया भाग : उच्च शिक्षा का विस्तार और इसकी गुणवत्ता में सुधार से आर्थिक विकास को मिलेगा प्रोत्साहन – शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। नई दिल्ली/ शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में विश्वविद्यालयों को अपनी कार्यशैली में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दक्षिणी राज्यों ने परिसीमन पर जताई चिंता : 543 लोकसभा सीटें 25 साल तक बरकरार रखने की मांग

नई दिल्ली: दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में अंतरराज्यीय जल विवादों के समाधान से लेकर लोकसभा सीटों के परिसीमन तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!