भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

by

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला चंबा के वरिष्ठ संवाददाताओं के अलावा सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के संवाददाताओं तथा सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रेस की विश्वसनीयता के संरक्षण के विषय में बोलते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि समाचारों को प्रसारित करने से पूर्व उनकी पुष्टि करना व समाचारों से संबंधित दूसरे पक्ष को समाचारों में स्थान देना प्रेस की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि मीडिया के आधुनिक दौर में आम व्यक्ति के लिए समाचारों का शीघ्र प्राप्त होना महत्वपूर्ण है इसे ध्यान में रखते हुए ब्रेकिंग न्यूज़ की प्रतिस्पर्धा के कारण अक्सर कुछ मीडियाकर्मी अपुष्ट समाचारों को दूसरे का पक्ष जाने बिना प्रसारित कर देते हैं जोकि प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक है तथा ऐसा करने से न केवल उस मीडिया समूह की बल्कि समूचे प्रेस वर्ग व प्रेस से जुड़े लोगों की व्यक्तिगत विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचता है।

जिला चंबा के प्रेस के संबंध में अपने अनुभव सांझा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा की प्रेस की कार्यप्रणाली बेहद शालीन, जिम्मेदार व विश्वसनीय है तथा जिला की प्रेस ने आपदा सहित अन्य विभिन्न मौकों पर अपनी पेशेवर व अनुशासित कार्य क्षमता का बेहतर परिचय देते हुए विश्वसनीयता की सराहनीय मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की प्रेस की विश्वसनीय कार्यप्रणाली का ही परिणाम है कि उनके द्वारा समाचारों के माध्यम से उठाई गई जन समस्याओं व अन्य विषयों पर जिला प्रशासन तुरंत संज्ञान लेता है।

उन्होंने जिला की प्रेस को जिला में आपदा सहित कई विभिन्न मौकों पर सरकार व प्रशासन को जनहित के दृष्टिगत सकारात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने ओल्ड पुलिस चौकी के समीप चंबा प्रेस क्लब के लिए दो कमरे उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। इस मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम में शामिल जिला के विभिन्न क्षेत्रों के आए सभी मीडिया कर्मियों व प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक चौगान मैदान में डीसी-11 तथा प्रेस 11 के मध्य एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया। 15-15 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही।
इससे पूर्व जिला लोक संपर्क अधिकारी बलबीर सिंह ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए परिचर्चा के विषय के संबंध में अपने विचार रखे तथा राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजन के मुख्य अतिथि का विधिवत स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वेटरनन जर्नलिस्ट बी के पराशर, चंबा एक्सप्रेस दैनिक हिंदी समाचार पत्र के संपादक योगेश महेंद्रु, चंबा प्रेस क्लब के प्रधान विनोद कुमार के अतिरिक्त संवाददाता हेम सिंह ठाकुर, सोमी प्रकाश भुवेटा, एम एम डेनियल तथा राहुल सहित कई अन्य मीडिया कर्मियों ने भी प्रेस की विश्वसनीयता के संरक्षण बारे अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। बीके पराशर ने मीडिया की विश्वसनीयता के अलावा राष्ट्रीय प्रेस परिषद द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए निर्धारित नियमों बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। चंबा एक्सप्रेस दैनिक हिंदी समाचार पत्र के संपादक योगेश महेंद्रु ने अपने संबोधन में मीडिया की विश्वसनीयता के लिए समाचारों के पुष्टिकरण को महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ संवाददाता हामिद खान ने ब्रेकिंग न्यूज़ की होड़ के कारण प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों को प्रेस के प्रति अविश्वसनीयता का कारण बताया। चंबा प्रेस क्लब के प्रधान विनोद कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार फेक समाचारों को मीडिया की विश्वसनीयता के लिए चुनौती बताते हुए इससे अगाह रहने वारे अपने विचार सांझा किए। कई अन्य वक्ताओं ने मीडिया की विश्वसनीयता के लिए अपने संबोधन में सोशल मीडिया के लिए सरकार द्वारा नियम व नीति निर्धारित करने को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में वेटरन जर्नलिस्ट बीके पाराशर, चंबा एक्सप्रेस दैनिक हिंदी समाचार पत्र के संपादक योगेश महेंद्रु, चंबा प्रेस क्लब के प्रधान विनोद कुमार व महासचिव सुरेश ठाकुर, डीडी न्यूज़ के संवाददाता विकास ठाकुर, न्यूज़ 18 के संवाददाता हेम सिंह ठाकुर, पंजाब केसरी के जिला संवाददाता काकू राम चौहान, दिव्या हिमाचल के जिला संवाददाता दीपक शर्मा तथा हिमाचल दस्तक के जिला संवाददाता सोमी प्रकाश भवेटा सहित जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से आए विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का घर बनाने के लिए दे रही 1.50 लाख की आर्थिक मदद

अंब के बामसेरा और घंघरेट में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार प्रसार रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जुलाई। हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री

बीजेपी करती रही गुमराह, हमने खाते में भी डाल दिए पैसे एएम नाथ । ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाजिक जारूकता से समाप्त किया जा सकता है नशा, नशे से दूर रहे युवा : किशोरी लाल

बैजनाथ,2 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

505 पेटियां हुई बरामद : बंगाना के रायपुर मैदान से मिली शराब की गिनती पूरी

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की है। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और...
Translate »
error: Content is protected !!