करियर की सही योजना ही सफलता की कुंजी : डॉ. सलारिया राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्राचार्य से छात्रों का संवाद

by

कैरियर गाइडेंस सेल ने विद्यार्थियों को दी रोजगार और छात्रवृत्ति की जानकारी

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया के साथ विद्यार्थियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर नियोजन, कौशल विकास और रोजगार के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते अपने लक्ष्य तय कर पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संचार कौशल, कंप्यूटर ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, निजी क्षेत्र में रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि महाविद्यालय का कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल समय-समय पर कार्यशालाएं, काउंसलिंग सत्र और प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।
डॉ. सलारिया ने विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने मानसिक तनाव से बचने के उपाय बताते हुए सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम में कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक श्री पंकज कुमार ने प्राचार्य का स्वागत किया तथा सेल की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और उन्नत भारत अभियान के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद श्री शुभम डोगरा ने रेंजर एवं रोवर इकाई की गतिविधियों, श्री गुरदेव सिंह ने एनसीसी, महाविद्यालय की खेल सुविधाओं, नियमों और अनुशासन संबंधी जानकारी साझा की। वहीं डॉ. सौरभ मिश्रा ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर विद्यार्थियों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयश्री ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अपूर्व देवगन ने ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का किया निरीक्षण :

चंबा, 24 नवंबर : डीसी अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चुवाड़ी जोत का प्रवास कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डिग्री कॉलेज धर्मशाला, अनुभव ट्रस्ट तथा गूंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह क्रूरता होगी… दिल्ली-NCR के कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की गलियों से लावारिस कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अदालत के आदेश पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने...
Translate »
error: Content is protected !!