चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

by
वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता
ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित एक वीडियो डाॅक्यूमैंटरी तैयार की जा रही है। यह बात एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने वृत्त चित्र से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर एसडीएम अंब मनेश कुमार यादव भी उपस्थि रहे। बैठक में प्रारंभिक तौर पर तैयार की गई डाॅक्यूमैंटरी का विशलेषण किया गया तथा डाॅक्यूमैंटरी बना रही कंपनी को एडीसी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एडीसी ने कहा कि वृत चित्र तैयार होने पर इसे यू-टयूब पर अपलोड किया जाएगा ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी मिल सके तथा यहां प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी मिले। उन्होंने कहा कि यह वीडियो डाॅक्यूमैंटरी श्रद्धालुओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और यहां मां छिन्नमस्तिका धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।
बैठक में एडीसी ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में विख्यात है और देश-विदेश से श्रद्धालु प्रति वर्ष यहां माथा टेकने व मां का आर्शीवाद लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिन्हें वृत्त चित्र के माध्यम से लोगों के सामने उभारा जाएगा।
डाॅ अमित कुमार शर्मा ने मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बैठक के उपरांत एडीसी अमित कुमार शर्मा तथा एसडीएम अंब मनेश कुमार यादव ने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया तथा मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और आर्शीवाद लिया।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर, एसडीओ राज कुमार जसवाल, पुजारी बारीदार सभा के अध्यक्ष रविंद्र शिंदा, ग्राम पंचायत की प्रधान शशि वाला सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैकिंग के आदेशों की अवमानना पर चार गाइड्स पर मामला दर्ज – एक दल को ट्रैकिंग के लिए ले जा रहे थे त्रियुंड साइट

ऊपरी क्षेत्रों की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को किया है प्रतिबंधित एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग को लेकर जारी आदेशों की अवहेलना करने पर चार ट्रैकिंग गाइड्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जीवन में जोखिम उठाएं और समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेंः राज्यपाल

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की एएम नाथ / रोहित भदसाली।  हमीरपुर :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पांचवें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महापंचायत बुलाई : बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने पद खत्म करने का विरोध,

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया का विरोध किया। फ्रंट की शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण जयंति पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जिला में 6 स्थानों पर होगा कार्यक्रमः डीसी

11 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का होगा एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लाइव प्रसारण नई पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास और विकास यात्रा से करवाया जाएगा रूबरू ऊना, 23 जनवरी :   पूर्ण राज्यत्व...
Translate »
error: Content is protected !!