हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाएगा। कई विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को बदला जा रहा है।
लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। विमल नेगी मामले में अनुशासनहीनता दिखाई गई है। प्रशासनिक फेरबदल को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्मिक विभाग में तबादलों के लिए आईएएस, आईपीएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है।
एक-दो जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। निदेशक और विभागाध्यक्ष भी बदले जाने वाले हैं। हिमाचल इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल को घाटे से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई पहल की जा रही हैं। इन पहलों को धरातल पर मजबूती से लागू करने के लिए नौकरशाही में बदलाव करने होंगे। प्रदर्शन के आधार पर अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। काम में देरी करने वाले अधिकारियों की शक्तियां कम की जाएंगी।
कई अधिकारी ऐसे हैं जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। ये अधिकारी लगातार सरकार पर दबाव भी बना रहे हैं कि उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है। ऐसे में फाइलों के समय पर निपटारे में दिक्कत आ रही है। ऐसे अधिकारियों से विभाग वापस लेकर दूसरे अधिकारियों को दिए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के किडनैप की कोशिश : आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा.. पुलिस ने की तीन एफआइआर दर्ज

मंडी :  सुंदरनगर शहर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना ने दोनों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सेक्टर-35 और सेक्टर-43 में लगाई शीतल छबील, श्रद्धालुओं को बांटी ठंडक और सेवा की मिसाल

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 28 जून : भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हुए बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 की मुख्य सड़कों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!