डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब झांगड़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा का समापन। झांगड की टीम को हराकर खरोटा टीम विजयी

by

विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेता, उप विजेता टीमों को किया सम्मानित

पट्टा मेहलोग , 15 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चडियार के झांगड में कार्यरत डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने किया व खेल शुरू होने से पहले उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई व आयोजकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर दून विधानसभा के विधायक चौधरी रामकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इससे पूर्व खेल मैदान में पहुंचने पर आयोजकों सहित स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
क्लब के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा के आयोजन का मुख्य उद्वेश्य युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना है।
प्रधान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 22 टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मैच खरोटा व झांगड़ की टीम के बीच खेला गया, जिसमें आयोजकों ने खरोटा टीम को विजेता व झांगड़ की टीम को उप विजेता घोषित किया ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विजेता व उप विजेता टीम को बधाई दी व उन्हें नगद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा पहले दिन खेल शुरू होने से पूर्व नशाखोरी पर लगाम लगाने को लेकर ली गई शपथ का स्वागत किया व युवाओं को नशे से दूर रहने का आवाहन किया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य सज्जनों ने अपनी ओर से आयोजकों को प्रोत्साहन राशि भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया। इसमें बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने रुपये 2100, मुख्य अतिथि राम कुमार चौधरी ने 20,000रुपये,समाजसेवी विधि चंद राणा ने 6100 रुपये, प्रधान ग्राम पंचायत कोटबेजा अजय कंवर ने 3100 रु, पट्टा नाली से बीडीसी सदस्य रमेश कुमार ने 2100 रु, ग्राम पंचायत चढियार के प्रधान अमरनाथ ने 3100 रु, उप प्रधान मुकेश कुमार ने 2100 रु, देवराज ने 1100 रु, घनश्याम कंवर ने 1100 रुपये, सैनु राम 1100रु, मंधाला से जिप सदस्य राज कुमार चौधरी ने 2100 रुपये, टकसाल से जिप सदस्य पंकज शर्मा ने रुपये11000/-, बबू अत्रि ने 11000 रुपये की राशि क्लब को भेंट की। क्लब के सचिव विनोद कुमार व कुलदीप पंवर ने मंच का संचालन किया व इस सफल आयोजन के लिए सभी क्लब के सदस्यों,पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बड़हट्टी के समीप 1373 करोड़ रुपये से ‘माउंटेन सिटी’ स्थापना के लिए भू-अधिग्रहण को हरी झंडी

शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने जनता में अपनी उपस्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

ऊना: 13 जुलाई: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!