अदालत की ओर से भगौड़े 10 आरोपी किए गिरफ्तार, 2 आरोपियों को 60 ग्राम नशीला पाउडर, 2 पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा कारतूस सहित किया काबू

by

होशियारपुर, 03 फरवरी: एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले में समाज विरोधी तत्वों व गैर कानूनी व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस की ओर से एक दिन में 10 भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अदालत की ओर से भगौड़े घोषित भगौड़े अपराधियों को पकडऩे के अभियान के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में अब तक 16 भगौड़े अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
एस.एस.पी ने बताया कि पुलिस ने आज प्रितपाल उर्फ लाडी निवासी भोगपुर जिला जालंधर, सफी निवासी सरहाला कलां चब्बेवाल, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी तारापुर गढ़शंकर, जगजीत सिंह निवासी डगाना, सुखविंदर सिंह निवासी काहनपुर, अमन लाल निवासी मखसूसपुर, बलवीर कौर निवासी मखसूसपुर, विजय कुमार निवासी पंडोर कद व चरनजीत सिंह उर्फ चिंटू निवासी नई आबादी होशियारपुर जो कि अलग-अलग मामलों में अदालत की ओर से भगौड़े करार दिए गए थे, को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि इसी तरह एक अन्य मामले में जिला पुलिस की ओर से गठित विशेष टीम ने 2 आरोपियों को 60 ग्राम नशीला पाउडर, 2 पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि डी.एस.पी(जांच) सर्बजीत सिंह राय, डी.एस.पी(सिटी) प्रेम सिंह, इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ इंस्पेक्टर लखबीर सिंह, चौंकी इंचार्ज पुरहीरां ए.एस.आई सतनाम सिंह के अंतर्गत बनाई गई टीम की ओर से यह सफलता पाई गई है। उन्होंने बताया कि पुरहीरां चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई सतनाम सिंह ने 2 फरवरी को गश्त के दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी बंसी नगर की क्रूज कार नंबर पी.बी.0 7-ए.ए.-0008 की चैकिंग के दौरान 60 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी हरप्रीत सिंह से की गई पूछताछ में पुलिस की ओर से उसकी निशानदेही पर रहीमपुर सब्जी मंडी होशियारपुर से एक पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी हरप्रीत से पूछताछ के दौरान पुलिस की ओर से उसके दोस्त प्रितपाल सिंह उर्फ प्रीत निवासी मेगोवाल गंजियां के घर में भी दबिश दी गई और उसको उसके घर से काबू करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस ने घर की चैकिंग के दौरान उसके घर में बने स्टोर रुम से एक पिस्टल 32 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी प्रितपाल ने पूछताछ में बताया कि वह मिलेट्री से पुरानी गाडिय़ां खरीद कर उसको माडीफाइड कर बेचता है और करीब 4 महीने पहले उसके पास राणा निवासी हरियाणा राज्य कार बनाने का आर्डर देकर गया था, जिसने डिलिवरी के समय उसको कार की कीमत में से 70 हजार रुपए कम दिए व उसके बदले एक पिस्टल 32 बोर व 2 जिंदा कारतूस मुहैया करवाए। उसका पिस्टल देखकर उसके दोस्त हरप्रीत सिंह ने भी पिस्टल खरीदने की मांग की, जिस पर दोनों राणा के हरियाणा स्थित घर चले गए और वहां से दूसरा पिस्टल व कारतूस खरीद कर ले गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन पुलिस में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई : आचार्य आशीष वशिष्ठ, पंडित राकेश गर्ग और पंडित राम कुमार द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया

गढ़शंकर 10 मई : श्री ब्राह्मण सभा राजि: गढ़शंकर द्वारा भगवान श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में प्रधान ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस संबंध में...
article-image
पंजाब

22 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 बोतल अवैध शराब के गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि सुमंदडा चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह पुलिस कर्मियों...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने जलालाबाद हादसे में मारे गए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि : तबादले की शर्त हटाकर हर तहसील में शिक्षक आवास बनाने की मांग

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकत्रित होकर पिछले माह जलालाबाद में हुए हादसे में मारे गए तीन शिक्षकों व चालक को श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब

सरदार दरबारा सिंह बाला, भाई अमरजीत सिंह चावला और मोहन सिंह ढाहे का किया विशेष सम्मान

भलान (तिरलोचन सिंह ) 20 जुलाई  :  शिरोमणी अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे के हालिया विस्तार में, जहाँ सरदार दरबारा सिंह बाला को ज़िला रोपड़ का अध्यक्ष बनाया गया l वहीं श्री आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!