गढ़शंकर में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई : आचार्य आशीष वशिष्ठ, पंडित राकेश गर्ग और पंडित राम कुमार द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया

by

गढ़शंकर 10 मई : श्री ब्राह्मण सभा राजि: गढ़शंकर द्वारा भगवान श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में प्रधान ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आचार्य आशीष वशिष्ठ, पंडित राकेश गर्ग और पंडित राम कुमार द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद झंडे की रस्म अदा की गई और महिला मंडल ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर लव कुमार गोल्डी ने अपने साथियों के साथ विशेष तौर पर शिरकत की। इस के उपरांत भंडारा अतूट बरताया गया। इस मौके पर ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा त्रिबक दत्त ऐरी, शशि महंत, अशोक पाराशर, केशव शर्मा, आचार्य आशीष वशिष्ठ, विनय शर्मा, राकेश बाशिट , अजय अग्निहोत्री, अजय , अजायब सिंह बोपाराय, पवन शर्मा, निशि शर्मा, मोहित शर्मा, बंका पंडित,पूर्व पार्षद हरपाल सिंह पाल, राम पाल भरद्वाज , जसबीर सिंह राणा , अजमेर भनोट , संजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मुलाजिमों और पेंशनरों ने निकाला रोष मार्च, सरकार विरोधी नारेबाजी

गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब एवं केंद्र सरकार की मुलाजिम और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों के प्रति अपनाए जा रहे गैर-जिम्मेदाराना रवैये के...
article-image
पंजाब

डेढ़ साल से नशा तस्करों को संरक्षण दे रहे चेयरमैन के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही : अर्शदीप सिंह कलेर

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कानूनी विंग के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर ने सोमवार को राजा सांसी के खिलाफ अपने ओएसडी और कथित ड्रग तस्कर तेजबीर सिंह गिल को संरक्षण देने के लिए...
article-image
पंजाब

FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ : सूचना देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

चंडीगढ़, 29 सितंबर। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी Ten Most Wanted Fugitives सूची में शामिल किया है। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना...
Translate »
error: Content is protected !!