मौत का लाइव वीडियो – मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

by

लुधियाना : पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह गए। अब हार्ट अटैक से मौत का एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां गुरु नानक स्टेडियम में एक एथलीट की स्टेडियम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जालंधर के 54 वर्षीय अनुभवी एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने आए थे।

दोस्त से फोन पर बात करते हुए गिरे नीचे : स्टेडियम में एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां अपने किसी दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचनाक वह नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि एथलीट को दिल का दौरा पड़ गया था। जब तक आसपास मौजूद खिलाड़ी उन्हें संभालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि लुधियाना समेत पंजाब के पांच जिलों में बीते सोमवार से एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें युवा और अनुभवी दोनों एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और यह 9 नवंबर तक जारी रहेंगे।

लंबी कूद के मुकाबले में भाग लेने आए थे वरिंदर सिंह :  बताया जा रहा है कि एथलीट वरिंदर सिंह लुधियाना में लंबी कूद के मुकाबले में भाग लेने के लिए आए थे। कोच बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि वरिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ने के समय वे मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपना गेम पूरा कर लिया था, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे के करीब वे मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रहे थे, जैसे ही वो अपनी बात खत्म कर मोबाइल को जेब में रखने लगे तभी उन्हें अटैक आ गए और वे मैदान में ही गिर पड़े। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खाटू श्याम, वृंदावन और सालासर की मुफ्त तीर्थ यात्रा भी कराएगी पंजाब सरकार : सीएम भगवंत मान

मोहाली : यहां “हर-हर महादेव” के जयकारों और अलौकिक माहौल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान “एक शाम भगवान शिव दे नाम” भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। पंजाब...
article-image
पंजाब

शीशमहल का अहंकारी राजा पंजाब में पॉलिटकल टूरिज्म कर रहा;केजरीवाल पर बीजेपी का तीखा अटैक

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दौरे पर हैं। विपासना से खाली होकर इस वक्त पंजाब के अस्पतालों में जा रहे हैं, कार्यक्रमों और रैलियां में जा रहे हैं। उनके...
article-image
पंजाब

मजीठिया अभी रहेंगे जेल में… अगली सुनवाई 4 मई को

एसएएस नगर :  ड्रग्स मामले के आरोपी अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया की आज मंगलवार को पटियाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंगला...
हिमाचल प्रदेश

पट्टा में बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित : पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, निर्वाचन के लिए दूसरी बैठक 15 जून को

पट्टा मेहलोग, 9 जून (तारा) : पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 79 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 85 के तहत पंचायत समिति पट्टा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!