शीशमहल का अहंकारी राजा पंजाब में पॉलिटकल टूरिज्म कर रहा;केजरीवाल पर बीजेपी का तीखा अटैक

by
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दौरे पर हैं। विपासना से खाली होकर इस वक्त पंजाब के अस्पतालों में जा रहे हैं, कार्यक्रमों और रैलियां में जा रहे हैं। उनके पंजाब में भारी सिक्योरिटी पर बीजेपी और कांग्रेस पहले भी सवाल उठा चुके हैं।
विपासना के लिए होशियारपुर आए केजरीवाल की 100 गाड़ियों के काफिले पर खूब सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने भी हमला बोला है। उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली के शीशमहल का अहंकारी राजा इस समय पंजाब में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहा है।
                    राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एएनआई से बातचीत में कहा कि किस अधिकार से एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास कोई संवैधानिक पद नहीं है, जिसे अदालत ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जमानत पर रिहा किया है और जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय में जाने से प्रतिबंधित किया गया है, 50 वाहनों के काफिले के साथ यात्रा कर रहा है और आईएएस, आईपीएस अधिकारियों को निर्देश दे रहा है? उन्होंने आगे कहा कि जिसने स्कूलों के नाम पर दिल्ली को सिर्फ शराब के ठेके दिए, वह पंजाब में नशे की लत के खिलाफ लड़ने की बात कर रहा है। शीश महल का अहंकारी राजा इन दिनों पंजाब में राजनीतिक पर्यटन पर निकला है।
केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए तरुण चुघ ने कहा कि राजनीतिक बेरोजगारी से पीड़ित अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री के पद को एक कठपुतली की तरह चला रहे हैं। भगवंत मान पंजाब को एक कॉमेडी शो की तरह मत चलाओ जिसके निर्माता और निर्देशक अरविंद केजरीवाल हैं। ये पंजाब और पंजाबियत का अपमान है। पंजाब को आपकी झूठी घोषणाओं और झूठी योजनाओं की जरूत नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायती राज्य विभाग के पेंशनरों को हर महीने जलील कर महीने के अंत में दी जाती पेंशन : जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व बलवीर सिंह

गढ़शंकर ;   पंचायत समिति जिला परिषदों, पंचायती राज पेंशनरों के कर्मचारियों/अधिकारियों को हर महीने के अंत में जलील बनाकर पेंशन दी जा रही है। पेंशनरों को कभी भी 20 तारीख से पहले पेंशन नहीं...
article-image
पंजाब

पंजाब में अचानक बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षियों में घिरी आप सरकार

चंड़ीगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में पंजाब में हुई दो हत्याओं के बाद विपक्षियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को हिमाचल चुनाव के बीच में ही पुलिस अधिकारियों के साथ...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करेगा ‘होशियारपुर विरसा मेला’: कोमल मित्तल

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 3 से 5 मार्च को पर्यटन विभाग पंजाब के सहयोग से ‘होशियारपुर विरसा मेला’ का आयोजन लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!