विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणी से विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान गरमाया माहौल, विपक्ष ने किया विरोध

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला, 19 मार्च । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के दौरान एक तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान कांग्रस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विपक्षी भाजपा पर एक टिप्पणी की, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।
विक्रमादित्य की टिप्पणी से भाजपा के सदस्य भड़क गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।
 सदन में शोर-शराबा बढ़ता देख स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विक्रमादित्य सिंह को अपनी बात रोकने और बैठने के लिए कहा। उन्होंने यह भी व्यवस्था दी कि मंत्री द्वारा कही गई वह टिप्पणी गैर-संविधानिक थी, इसलिए उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। स्पीकर की इस व्यवस्था से विपक्षी सदस्य शांत हो गए और सदन में कुछ हद तक शांति स्थापित हुई।
                  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को अपनी टिप्पणी के लिए सदन में माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद स्पीकर की अनुमति मिलने पर विक्रमादित्य सिंह ने फिर से बजट पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा हिमाचल प्रदेश के मामलों को बाहरी राज्यों में उठाया जाता है, जिससे राज्य की छवि खराब हो रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अपनी बात पर अडिग हैं और उन्हाेंने कोई भी गलत बात नहीं कही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने 23 को बुलाई बैठक, बनेगी रणनीति : संगठन से जुड़े सभी विषयों पर बातचीत होगी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद के बाद से मचे हंगामे के बीच प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह  ने 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की बैठक बुला ली है। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार, बसों और स्टाफ की भारी कमी : जय सिंह

एचआरटीसी सेवाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, कहा- चंबा को नहीं मिली एक भी नई बस बोले, युवाओं और चंबा की जनता के साथ हुआ छल, सरकार जवाब दे एएम नाथ। चम्बा : चंबा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन … आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर काम में निपूर्ण : बीडीओ बशीर खान

कार्यशाला का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होगा, जब आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवहारिक रूप से लागू होगा : सीडीपीओ राजेश राय एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी”...
Translate »
error: Content is protected !!