8 आईएएस सहित 17 अधिकारियों के तबादले

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों और पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को कांगड़ा मंडल धर्मशाला का डिवीजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह पहले से ही इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे और अब उन्हें नियमित तौर पर इस पद की जिम्मेदारी दे दी गई है। आईएएस अधिकारी दूनी चंद राणा को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक पद से बदलकर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी हेमिस नेगी को इससे मुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी कुमुद सिंह को शिमला मंडल के सेटलमेंट अधिकारी पद से बदलकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी विनय सिंह को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक थे और एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन तथा एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को पांगी (चंबा) के रेजिडेंट कमिश्नर पद से बदलकर शिमला मंडल का सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी अक्षय सूद को तकनीकी शिक्षा निदेशक सुंदरनगर से बदलकर कांगड़ा मंडल धर्मशाला का सेटलमेंट अधिकारी बनाया गया है। वहीं 2023 बैच के आईएएस अधिकारी द्विज गोयल को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नाहन से बदलकर पांवटा साहिब का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन निदेशक और हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

राज्य सरकार ने एचपीएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश भी जारी किए हैं। एचपीएएस अधिकारी शरवन कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से बदलकर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सचिन कंवल को इससे मुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी रमन घरसंगी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सुभाष गौतम को इससे मुक्त किया गया है।

एचपीएएस अधिकारी मनमोहन सिंह को उपायुक्त कार्यालय चंबा में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला से बदलकर सरकाघाट (मंडी) का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा को पांवटा साहिब से बदलकर मनाली का एसडीएम (सिविल) बनाया गया है।

इसी क्रम में एचपीएएस अधिकारी रमन कुमार शर्मा को मनाली से बदलकर काफोटा (सिरमौर) का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जसपाल को इससे मुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी आकांक्षा शर्मा को पार्वती परियोजना कुल्लू में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. चरणजी लाल को इससे मुक्त किया गया है।

इसके अलावा एचपीएएस अधिकारी राजिंदर कुमार गौतम को सरकाघाट के एसडीएम पद से बदलकर डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम, सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

पहले सरकारों में कैबिनेट देने के लिए होती है अब छीनने के लिए हो रही है आपदा के दौर में निर्माण सामग्री के महंगे होने से कैसे बनेंगे उजड़े आशियाने एक रुपए दाम बढ़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू : 30 फ़ीसदी एडवांस राशि करानी होगी जमा

शिमला : परिवहन विभाग ने फैंसी नंबर पोर्टल में जरूरी बदलाव पूरे कर परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए अपना मनपसंद का फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!