साढे तीन साल पहले बनी सड़क जगह जगह से टूटी।

by
गढ़शंकर :  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गांवों को जाती सड़कों की खस्ताहाल हालत को मुख्य मुद्दा बनाकर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद लोगों को उम्मीद बंधी थी कि गांवों की सड़कों की हालत सुधर जाएगी। चब्बेवाल हल्के में यह आशा कुछ हद तक सही भी हुई, जब पीडब्ल्यूडी ने काम करना शुरू कर दिया। मई, 2017 में चब्बेवाल हल्के के गांव बाहोवाल बस अड्डे से ढकको, शेरपुर, नंगल खिलाड़िया, कालेवाल भगतां, चक्क मलां, जंडोली, सूना व सारंगवाल को जोड़ते लिक रोड का काम युद्धस्तर पर शुरू किया था। कुछ ही दिन में 12 किलोमीटर मार्ग तैयार हो गया था, लेकिन बनने के साथ ही सड़क टूटने लग गई थी। इसके चलते लोग पीडब्ल्यूडी पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाने लगे थे। तीन साल में सड़क करीब सैकड़ों जगह से टूट गई है। इस पर वाहन चालकों के साथ लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो गया है। हलकी सी बारिश होने पर गड्ढे तालाब का रूप धारण कर लेते हैं और राहगीरों के कपड़ों पर वाहनों के टायरों से कीचड़ उछल कर गिर जाता है। रात को सड़क पर अनजान व्यक्ति वाहन लेकर गुजरते हैं, तो हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं लोग इन गड्ढों में मिट्टी व इमारतों का कचरा डाल रहे हैं। जब कोई वाहन गुजरता है, तो टायरों से उड़ती धूल गंभीर बीमारियां फैलाती है। वहीं पीडब्ल्यूडी होशियारपुर के एक्सईएन कमल नैन ने बताया कि सड़कों का जल्द ही पैचवर्क करवाया जाएगा। जियान से हिमाचल को जाती सड़क खो रही वजूद। इसी तरह जियान से सिगपुर, चानथू ब्रह्मणा, कालेवाल भगतां व भुलेवाल गुजरा से हिमाचल प्रदेश को जाती जरनैली सड़क भी खस्ता है। जगह जगह से टूटी होने के कारण लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। चब्बेवाल हल्के में जायदातर सड़को की हालत खराब है। जैजों से हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह शार्टकट रास्ता था, लेकिन सरकारों की अनदेखी के चलते सड़क वजूद खोते जा रही है। जल्द करवाया जाए पैचवर्क
झुंगिया के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह व कपिल कुमार शर्मा ने कहा कि घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर बनाई बाहोवाल-सूना सड़क टूट रही है। अगर जल्द पैचवर्क न हुआ तो बरसात के बाद पूरी तरह से सड़क टूट जाएगी। नंगल खिलाड़िया के अमनदीप कुमार, नंबरदार अमनदीप सिंह, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह व हरजिदर सिंह ने कहा कि बाहोवाल-सूना व जियान-जैजों सड़क की हालत को जल्द सुधारा जाए।
जल्द करेंगे पैचवर्क…. कार्याकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी होशियारपुर।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी होशियारपुर के कार्याकारी इंजीनियर कमल नैन से बात की गई तो उन्होंने हमेशा की तरह कहा कि इन सड़कों का पैचवर्क जल्द शुरू किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बस्सी कलां में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गांव बस्सी कलां में स्थित मंदिर में श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष पर हुई पार्टी की बड़ी बैठक : 10 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों और 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का हो जाएगा चयन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में संगठन पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें देशभर...
Translate »
error: Content is protected !!