गढ़शंकर पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूम रहे लोगों को बांटे मास्क और मास्क ना पहनने वाले कई युवाओं का कोविड टेस्ट करवाया

by

गढ़शंकर । कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के लिए गढ़शंकर पुलिस द्वारा एसएचओ इकबाल सिंह की अध्यक्षता में शहर में मुहिम शुरू की गई है। एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और मास्क ना पहनने वाले लोगों को मास्क बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार मास्क ना पहनने वाले कुछ लोगों को पुलिस द्वारा सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में ले जाकर उनका कोरोना का टेस्ट भी करवाया गया है। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा की लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी अपनाकर रखें। नहीं तो पुलिस द्वारा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकारी निर्देशों अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के हेड कैशियर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय, सब डिवीजन साउथ, अमृतसर में तैनात हेड कैशियर दविंदर सिंह को 50,000...
article-image
पंजाब

सैकड़ों पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों ने वेतन भुगतान ना किए जाने पर की रोष रैली और प्रदर्शन

गढ़शंकर :आज सैकड़ों श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं में कार्यरत पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों के नवंबर महीने के वेतन का भुगतान न होने के विरोध में गढ़शंकर स्थित कार्यकारी इंजीनियर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंडल...
article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

नहर से मिला : 12वीं के छात्र का शव, 15 जुलाई को स्कूल के लिए निकला था इशान

मंडी गोबिंदगढ़ : गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल के लापता छात्र इशान अहमद का शव समाना-पातड़ां नहर से बरामद कर लिया गया है। 15 जुलाई से लापता इस छात्र की मौत की खबर से परिवार और...
Translate »
error: Content is protected !!