कंडी संघर्ष कमेटी ने गढ़शंकर-नंगल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया

by

गढ़शंकर: कंडी संघर्ष कमेटी ने आज गढ़शंकर से नंगल तक मुख्य मार्ग की खस्ता हालत को लेकर नंगल रोड एवं ट्रक यूनियन के पास धरना दिया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेताओं दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल और चौधरी अच्छर सिंह ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं जिससे लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क से रोजाना सरकार के प्रतिनिधि गुजरते हैं। प्रशासन और सरकार कुंभ करणी नींद सो रही है। इस मौके पर महिला नेता सुभाष मट्टू, मक्खन सिंह मोइला और कुलभूषण सिंह पूर्व ब्लॉक समिति सदस्यों ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री एक तरफ जनता की सरकार होने का दावा कर राज्य में विकास की बात कर रहे हैं किंतु सड़कें खस्ताहाल हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग हिमाचल प्रदेश और अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जानें गंवानी पड़ रही हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर एसडीएम गढ़शंकर अरविंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि उक्त सड़क का पैच वर्क 2 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा और इसके पुनर्निर्माण का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मलकीत सिंह, गुरदयाल सिंह मत, प्रेम राणा, होशियारपुर सिंह गोल्डी, तरसेम सिंह, चैन राम, जुझार सिंह मट्टू, धनी राम, गुरमीत सिंह, बख्शीस सिंह और हरपाल सिंह, तलजिंदर कौर, दलजीत कौर, कुलविंदर कौर मौजूद थे। इस अवसर पर मलकीत सिंह थांडी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना : लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए सुनाया फैसला

चंड़ीगढ़ । लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लॉ अफसर...
article-image
पंजाब

आदमी पार्टी को झटका : सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

लुधियाना ।  लोकसभा चुनाव के बीचआम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के के सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। यहां बता दें...
पंजाब

पिपलू मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने हेतू कलाकार 26 मई तक करें आवेदन – एसडीएम

ऊना, 23 मई – एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला स्तरीय पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

पूर्ब मुख्यमंत्री चन्नी से ईडी ने रेत खनन को लेकर 6 घंटे की पूछताछ

जालंधर । ईडी ने रेत खनन  व ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से छह घंटे तक पूछताछ की।  इसकी पुष्टि करते हुए ईडी के अधिकारियों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!