पुली की नीेचे तर्फ से खस्ता हालत होने से दोनों साईड से रास्ता खोलना हो सकता खतरनाक : गढ़शंकर नंगल सडक़ पुुली के धंसने से छे घंटे यातायात रहा प्रभावित

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर के निकट पहाड़ी क्षेत्र में ओवरलोडिड टिप्परों के लगातार गुजरने से पुली धंसने से टूट जाने के कारण करीव छे घंटे तक यातायात प्रभावित हुया। जिसके बाद टुटी पुली की रिपेयर करने के बाद यातयात खोल दिया गया। देर शाम को लोडिड टिप्पर भी इस पुली से गुजरने शुरू कर हो गए थे। एसएचओ काफी समय खुद दोपहर तक खड़े रहे और देर शाम तक एएसआई बलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी तैनात थे।
हालांकि पुली की हालत नीचे की तर्फ से ज्यादा खराब है और भारी वाहन के गुजरने से कभी भी टूट सकती है। नीचे की तर्फ से सरिए बाहर निकले हुए और सीमेंट भी पुली का उखड़ा दिख रहा था। जबकि यहां से पुली धंसी है वहां पर रिेपेयर कर पहाड़ी वाली साईड पर दो टिप्पर रेत बजरी मिकस डाल दिया गया है। लेकिन दोनों साईड से रास्ता खोल दिया गया। जबकि नीचे की तर्फ से पुली के खराब होने के कारण उधर से किसी बड़े वाहन का गुजरना खतरनाक हो सकता है। लोक निर्माण के एसडीओ बलिंद्र कुमार का कहना है कि पुली की पूरी तरह रिपेयर कर दी गई है। अव लोडिड टिप्पर भी उससे गुजर सकते है।
सीपीएम के बरिष्ठ नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि पुली की सही तरीके से रिपेयर कर ही यातायात पूरी तरह चलाया जाए और पुली ओवरलोड टिप्परों के कारण नीचे धंसी है। इसलिए पुलिस को तुरंत ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
फोटो : सडक़ पर पुली धंसने काद पड़ा गड्डा, रिपेयर के बाद पुली की स्थिति और अभी पुली का नीचे की तर्फ पुली की दिख रही खस्ता हालत।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.एस.आई.सी. हिमाचल प्रदेश को रनर अप ट्रॉफी अवार्ड मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक मनजीत कटोच का बद्दी में उद्योगपतियों ने किया समानित

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : ई.एस.आई.सी हिमाचल प्रदेश को बेहतर सेवाओं के लिए छोटे राज्यों में रनर अप ट्रॉफी मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक ई.एस.आई.सी कर्नल मनजीत कटोच का बद्दी के उद्योगपतियों ने...
article-image
पंजाब

केजरीवाल एक गिरोह के नेता हैं और केवल गिरोह ही जेल से चलता : दुष्यंत कुमार

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिस पर कहा गया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। इस पर भाजपा महासचिव...
Translate »
error: Content is protected !!