ऊना में रातभर पुलिस का पहरा, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

by

प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी व पेट्रोलिंग तेज

रोहित जसवाल।  ऊना। जिला ऊना में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग का अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। पुलिस की टीमें रात के समय प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर रही हैं।May be an image of one or more people, street, road and text

पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को सतर्क रखा गया है।May be an image of ambulance, crowd and text

पुलिस की इस मुस्तैदी का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।May be an image of ambulance, car, jeep, street, road and text that says "ALSTORE NEIG DOMBLE THECHILL AMIT COLD DRINK STO ㄷ CHECKING POLICE የፓቻ"

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रात्रि गश्त, नाकाबंदी और चेकिंग की यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत : चंबा में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी…मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का ग्रास

सपरोठ पंचायत में मातम, बोलेरो दुर्घटना में एक ही गांव के सात लोगों की मौत एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जल ऊर्जा पर्यटन को किया जाएगा प्रोत्साहित मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊर्जा विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अधिक से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना-धर्मशाला हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; बेटे और दो पोते-पोती घायल

रोहित जसवाल। ऊना/अंब। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां के समीप शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नकड़ोह निवासी 68...
Translate »
error: Content is protected !!