ऊना में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम नशे के साथ युवक गिरफ्तार

by

कोटलाखुर्द में शिव मंदिर के पास SIU की दबिश; बैग से चिट्टा और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद

रोहित जसवाल।  ऊना। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को कथित तौर पर 10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कोटलाखुर्द निवासी राजिंदर शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम SIU ऊना को गुप्त सूचना मिली थी कि कोटलाखुर्द में एक युवक नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर SIU की टीम ने शिव मंदिर कोटलाखुर्द के पास दबिश दी और संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से 10 ग्राम चिट्टा और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और उसे सदर थाना ऊना ले जाया गया।

नशे की सप्लाई का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर बरामद नशीला पदार्थ वह कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस मामले में नशा सप्लाई के संभावित नेटवर्क और अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशे की तस्करी से जुड़े सभी संभावित लिंक खंगाले जा रहे हैं।

“नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी”

एसपी ने कहा कि ऊना पुलिस नशा माफिया और अवैध नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशामुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी – जा रही थी हिमाचल से पंजाब : चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

रोहित भदसाली।  ऊना : : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजेएसवाई-4 के तहत भटियात की 12 सड़कों पर व्यय होंगे 109 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत कुलदीप सिंह पठानिया ने लोहाली पुल की रखी आधारशिला एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी बस सेवा

एएम नाथ।  हमीरपुर 01 मई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों...
Translate »
error: Content is protected !!