“अचानक फटा टायर और खेतों में जा गिरी बोलेरो! DSP बिन्नी मिन्हास बाल-बाल बचे, हाल जानने अस्पताल पहुंचे डिप्टी CM अग्निहोत्री”

by

हरोली-रामपुर पुल के पास हुआ हादसा, डिप्टी CM ने दौरा बीच में छोड़ा; करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहकर लेते रहे स्वास्थ्य की जानकारी

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (CSO) एवं DSP बिन्नी मिन्हास शनिवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी बोलेरो गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर हरोली-रामपुर पुल के पास खेतों में जा गिरा। हादसे में DSP बिन्नी मिन्हास को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन चालक सुरक्षित रहा।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। DSP बिन्नी मिन्हास की बोलेरो भी उनके काफिले में शामिल थी। इसी दौरान हरोली-रामपुर पुल के समीप अचानक गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।

हादसे के बाद DSP बिन्नी मिन्हास को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी जांचें कीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे डिप्टी CM

DSP के हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपना दौरा बीच में छोड़ दिया और तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे। उन्होंने बिन्नी मिन्हास का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहे। इस दौरान वह लगातार डॉक्टरों से DSP के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेते रहे। जब तक बिन्नी मिन्हास की जरूरी जांचें पूरी नहीं हो गईं और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को सामान्य नहीं बताया, तब तक डिप्टी CM अस्पताल में ही मौजूद रहे।

चिकित्सकों द्वारा गंभीर चोट नहीं होने की पुष्टि और उपचार पूरा होने के बाद DSP बिन्नी मिन्हास को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में वाहन चालक के सुरक्षित रहने से भी प्रशासन और सुरक्षा टीम ने राहत की सांस ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शशि थरूर के जाने की तेज हुई अटकलें : छोड़ा अगर ‘हाथ’ तो कितनी कमजोर होगी कांग्रेस…जाने

नई दिल्ली : तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इन दिनों कांग्रेस में बगावती तेवर अपनाए हुए हैं. थरूर ने पहले पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीफ की और फिर केरल की पिनाराई विजयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद् वार्ड करियां के हुए सीमांकन में हो शुद्धिकरण : मनोज ….वक्तपुर वार्ड को खत्म करना गलत निर्णय : नीलम….तीसा का एक जिला परिषद वार्ड बढ़ाना जरूरी : त्रिलोक

  एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा में हाल ही में जो जिला परिषद् वार्ड का सीमांकन हुआ है हम उसके बिलकुल भी समर्थन में नहीं हैं। क्योंकि सीमांकन जब होता है तो मैप के...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना में करेंगे कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को ऊना में कोविड-19 की स्थिति तथा सूखे से निपटने की तैयारियों पर बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!