पीएमजेएसवाई-4 के तहत भटियात की 12 सड़कों पर व्यय होंगे 109 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

कुलदीप सिंह पठानिया ने लोहाली पुल की रखी आधारशिला

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए शिक्षा के साथ वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले 42 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले लोहाली पुल के निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी।


विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने लोहाली पुल के निर्माण कार्य को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारी को दिए।


विधानसभा अध्यक्ष ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजेएसवाई) चरण-4 के अंतर्गत 109 करोड़ की धनराशि से भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 विभिन्न सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।


साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किए गए हैं इन संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा सड़क निर्माण कार्यों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से योजनाबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाना आवश्यक है।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में कुछ ऐसे भी छोटे-छोटे संपर्क मार्ग हैं जहाँ निजी भूमि उपलब्ध न होने के कारण कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे जनहित में सद्भावपूर्वक अपनी निजी भूमि को विभाग के नाम हस्तांतरित कर सड़क निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर परीक्षा भवन तथा मंच निर्माण को लेकर प्राक्कलन के आधार पर धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया ।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।


वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सदस्य निदेश मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक बलवीर सिंह, गुणवत्ता भाग सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति सुभाष चंद सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस बनी आग का गोला , 13 यात्री जिंदा जले, 20 गंभीर : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने सिराज विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन : कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी( कानून एवं व्यवस्था) की ज्योति राणा ने

शिमला 03 जुलाई – मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को अद्यतन बनाने तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण तथा इआरओ नेट के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

क्या विकास और जलवायु संकट के बीच सुरक्षित है हिमाचल? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे कई अहम सवाल

एएम नाथ। l शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितम्बर 2025 को हिमाचल सरकार से राज्य की पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय हालात से जुड़े सवालों पर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया...
Translate »
error: Content is protected !!