केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री 27 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ढुंडियारा बंगला पहुंचेंगे तथा उसके पश्चात वह साय: 3:30 पर चंबा पहुंचेंगे, उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री 28 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भंजराड़ू पहुंचेंगे तथा 11:00 बजे भंजराड़ू में आईटीआई भवन व खेल परिसर तीसा की आधारशिला रखेंगे।
इसके पश्चात् केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री दोपहर 1:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सलूणी पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2:30 बजे सलूणी में इनडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे तथा उसके उपरांत वह 3:30 बजे सलूणी से नूरपुर (जिला कांगड़ा) के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी बीत में दो घरों के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी की कानों की वालिया चुराई

गढ़शंकर।  बीती रात चोरों ने डंगोरी गांव में एक बंद घर के दरवाजे और घर में पड़े बक्सों के ताले तोड़ कर सोने व चांदी का एक एक जोड़ा कानों की वालिया और अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
Translate »
error: Content is protected !!