महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

by

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग रही थी। महिला डॉक्टर का किसी और से अवैध संबंध थे, इसी के चलते महिला की अपने पति से अनबन हो रखी थी। महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर नजर रखे हुए था। एक दिन महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंच गई। पति को जब इसकी भनक लगी तो वह भी पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और दो युवकों को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले गई।

मामला कागसगंज क्षेत्र का है। दरअसल यहां की रहने वाली एक महिला की शादी 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिन से ही अपने पति से विवाद शुरू हो गया था। महिला पेशे डॉक्टर है। वह एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। महिला के डॉक्टर को पत्नी के किसी और अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। एक साल पहले महिला डॉक्टर ससुराल छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी। लेकिन महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। महिला डॉक्टर अक्सर चोरी-छिपे दूसरे लोगों से मिलती थी। बुधवार की रात को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी डॉक्टर पटियाली के एक होटल में दो अंजान युवकों के साथ रुकी हुई है। फिर क्या था पति अपने घर वालों के साथ होटल पहुंच गया। पति ने योजनाबद्ध तरीके से कमरे का दरवाजा खोला तो वह अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। कमरे के अंदर तीनों बेड पर मौजूद थे।

पत्नी को दो युवकों के साथ देखकर पति बौखला गया और उसने सबके सामने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। कमरे के अंदर जो दो अन्य युवक थे पति और उसके घर वालों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। सबकी जमकर पिटाई की। होटल के अंदर हुई पति-पत्नी के ड्रामेबाजी के चलते जबरदस्त हंगामा रहा। कई लोग होटल के बाहर इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल से महिला डॉक्टर और उसके साथ रुके दो युवकों को गाड़ी में बिठाकर कोतवाली ले गई। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास के लिए एफसीए तथा एफआरए में बदलाव आवश्यक-विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा-बुर्जा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन निर्माणाधीन 32 संपर्क सड़कों में से 21 का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) जनवरी 15 :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित …विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करें विभागीय अधिकारी : कृषि मंत्री

एएम नाथ।  धर्मशाला, 21 नवंबर। कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें इसके साथ ही विकास कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज : 2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी

रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 27 सितम्बर। संस्कृति के विभिन्न रंगों को समेटे जिला कांगड़ा के बहुप्रतीक्षित ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ का आगाज 28 सितम्बर को धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा। कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार...
article-image
पंजाब

श्रद्धांजलि सभा श्रीमान निर्मल सिंह जी ढिल्लों की स्मृति में देव समाज भवन, चंडीगढ़ में आयोजित

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : आज रविवार 11 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित देव समाज भवन में एक गंभीर और भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा (अंतिम प्रार्थना कार्यक्रम) का आयोजन श्रीमान निर्मल सिंह जी ढिल्लों की...
Translate »
error: Content is protected !!