अधिकारियों-कर्मचारियों ने की शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की सफाई

by
एएम नाथ। हमीरपुर 20 जुलाई। उपायुक्त अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान पर शनिवार सुबह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर की सफाई की।
इस दौरान उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, तहसीलदार सुभाष चंद, नायब तहसीलदार जगदीश चंद, नगर परिषद के एसडीओ, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वयं दराट, फावड़ा और झाड़ू उठाकर परिसर में उगी झाड़ियों एवं कूड़े-कचरे को हटाया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि युद्ध स्मारक के निर्माण के साथ-साथ इस पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इसे एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें शहीदों के सम्मान एवं उनकी यादों को संजोने के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह-शाम सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे यहां अच्छा समय व्यतीत कर सकें।
उपायुक्त ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों तथा शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के भाई डॉ. मुकुल शर्मा से भी चर्चा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती में मिसाल बना गांव हरनेड़ : 59 किसानों की लगभग 218 बीघा भूमि पर हो रही है प्राकृतिक खेती

मोटा अनाज, दलहन, तिलहन और कई अन्य फसलें एक साथ उगा रहे हैं किसान रोहित भदसाली।  हमीरपुर 02 नवंबर। रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग और अत्यंत जहरीले कीटनाशकों के छिड़काव से जहां हमारे खेत-खलिहानों,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में चिंतपूर्णी ट्रस्ट एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल से शुरू हुई सुगम दर्शन प्रणाली से मंदिर ट्रस्ट को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में है झगड़ा? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया है कि आखिर भाई-बहन की इस जोड़ी में कब बहस होती..!

गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों खूब नजर आ रहे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने और प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर विपक्षी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की...
Translate »
error: Content is protected !!