वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की

by
एएम नाथ। शिमला,  20 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल खेल ऊपरी शिमला की पहचान है उन्होंने रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल की पहल की सरहाना की तथा सफल समापन के लिए बधाई दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय नरेंद्र पुंटा की याद में आयोजित किया जा रहा है। उन्हें नेक इंसान के साथ अच्छे व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था।
*विकास भवन को जल्द किया जायेगा समर्पित*
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास भवन कोटखाई को जल्द ही लोगो को समर्पित किया जायेगा ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण से प्रदेश में अलग पहचान रखता है । विकास की कड़ी को निरंतर आगे ले जाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र बागवानी के लिए भी जाना जाता है इस दृष्टि से इस क्षेत्र में सड़कों का महत्व रहता है। सड़को के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जायेगा। इसके साथ साथ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
*वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी*
रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीबीसी कठासू एवं पुजारली नंबर- 4 के बीच हुआ, जिसमे पुजारली नंबर 4 की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 42 हजार का कैश प्राइज एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया, वही उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए एवं ट्राफी से सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल पुजारली नंबर-4 एवं कडीवन के बीच हुआ, जिसमे पुजरली नंबर 4 विजेता रही। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच सीबीसी कठासु एवं नंदपुर के बीच हुआ, जिसमे सीबीसी कठासु की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में अक्षय कापटा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, जिन्हे 3100 रुपए से समानित किया गया। वहीं आयुष शर्मा बेस्ट लाइब्रो, सौरभ कलांटा बेस्ट सेटर, विपिन नेगी बेस्ट अटैकर एवं वंशज नेप्टा बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर को क्रमशः 2100 रुपए से सम्मानित किया गया।
शिक्षा मंत्री ने रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बघाल को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल के प्रधान संजीव पावटा, बीडीसी सदस्य संजीव शर्मा, स्थानीय पंचायत के उप प्रधान विकास रपटा, एलआर पुंटा, सहित क्लब के सदस्य, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी

*प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को दे रही गति* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 नवम्बर: बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने वन समितियों को किया सम्मानित : युवाओं से वन संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया

एएम नाथ।  देहरा  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा में केएफडब्ल्यू परियोजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली जिला कांगड़ा व चंबा की ग्राम वन प्रबंधन समितियों (विलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन गिरफ्तार : जोगिंद्रनगर पुलिस ने गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद

जोगिंदर नगर   : जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 205 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष से 64 लाभार्थियों को दी 85 लाख की दी राहत : राम कुमार

सरकार की नीतियों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं: राम कुमार ऊना 16 फरवरी: हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली लघु सचिवालय में 64 लाभार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!