उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में कार्यभार संभाला : 10 दिन के भीतर कैबिनेट मीटिंग करके ओपीएस बहाल कर दी जाएगी

by

शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में आज कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ रहे और मुकेश अग्निहोत्री को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। इसके बाद मुख्य सचिव आरडी धीमान, पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू समेत तमाम बड़े नेता और अफसर उन्हें बधाई देने सचिवालय पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 लोगों से भी कैबिनेट मीटिंग हो जाती है। यदि 10 दिन के भीतर कैबिनेट का विस्तार हो गया तो ठीक, नहीं होने पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल बैठक करके जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे।

उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर कैबिनेट मीटिंग करके ओपीस बहाल कर दी जाएगी। यह सरकार चलेगी भी, दौड़ेगी भी और यह परफॉर्म भी करेगी। यह मानकर चलो कि कोई परिंदा भी इस सरकार को चोंच नहीं मार पाएगा। सरकार स्थायी होकर पूरे 5 साल चलेगी। सभी एकजुट होकर मिलकर काम करेंगे।
उन्हीनों ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र सरकार की पॉलिसियों का डॉक्यूमेंट होगा। कैबिनेट में उसे एडॉप्ट किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो वादे घोषणा पत्र में किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

लोग कहते थे अग्निहोत्री को सचिवालय में नहीं घुसने देंगे
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने पत्रकार से यहां तक का सफर तय किया और निरंतर 5 चुनाव जीतकर यहां पहुंच हूं। कुछ लोग कहते थे कि मुकेश अग्निहोत्री को सचिवालय में कदम नहीं रखने देंगे। उनको आज निराशा हो रही होगी, जब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में प्रवेश किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ़ शुल्क़ बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ़ सुविधाएँ छीन रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं अपनी नाकामी, सीएम बोलते हैं झूठ पीएमजीएसवाई में हिमाचल की प्राथमिकता के लिए केंद्र सरकार का आभार कश्मीर तक रेल पहुँचाने के सपने को पूरा करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई….हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में डाली याचिका

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाने का मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुँच गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाई कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!