भरमौर में सजी पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी, स्थानीय खानपान का बताया महत्व

by

पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने लिया भाग

पोषण के पांच सूत्रों पर चर्चा, बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत करवाने का आह्वान

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमाल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में भरमौर में पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृत सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा स्थानीय लाभार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना कुमारी ने पोषण माह के उद्देश्य और इसके तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चम्पा और राम देवी ने पोषण संबंधी कविता प्रस्तुत कर लोगों को कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया।
जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा ने पोषण के पांच सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता, पौष्टिक आहार और बच्चों की उचित देखभाल सहित पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत करवाने का आग्रह किया, ताकि उन्हें सरकार की पोषण संबंधी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।
खंड समन्वयक पोषण अभियान भरमौर विनोद कुमार ने पोषण माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल कर पोषण स्तर में सुधार किया जा सकता है। प्रदर्शनी में तैयार स्थानीयाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पोषण संबंधी संदेशों को अपन पोषक व्यंजनों के माध्यम से भी लोगों को इनके महत्व और उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय चंबा से अजय शर्मा ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पोषण संबंधी संदेशों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हार के कारण कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन खो गया है। नरेंद्र मोदी का विरोध, भारतीय जनता पार्टी का विरोध अलग बात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सलीम आज़म ने करीब 1 दर्जन शिकायतों के उचित समाधान को जारी किए दिशा निर्देश

धीरा में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित धीरा, 21 नवम्बर :  धीरा में आज उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरा सलीम आज़म ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत  पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। भरमौर, 8 अक्टूबर :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!