हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हार के कारण कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन खो गया है। नरेंद्र मोदी का विरोध, भारतीय जनता पार्टी का विरोध अलग बात है और देश का विरोध अलगबात है। एआई इंपैक्ट समिट पर देश ही नहीं दुनिया की निगाहें थी। 20 से ज्यादा बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल थे। दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक कंपनियों के मुखिया शामिल थे। वहां पर जाकर कांग्रेस का नंगा नाच कांग्रेस की असलियत को ही सामने ला रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान बहुतदुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल भवन और सदन हिमाचल की प्रतिष्ठा और पहचान के प्रतीक हैं इसे हम षड्यंत्र का अड्डा और सराय नहीं बनने दे सकते हैं।
————————–
पूरी कैबिनेट दिल्ली गई न प्रधानमंत्री से मिली और न वित्त मंत्री से मिली

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के आर्थिक हालात को लेकर पूरी की पूरी कैबिनेट मुख्यमंत्री सहित दिल्ली पहुंची। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ना तो कोई प्रधानमंत्री से मिला और न ही वित्त मंत्री से। कांग्रेस की पूरी कैबिनेट अपने-अपने नेताओं से मिलकर अपनी राजनीतिक समीकरणों को फिट करने में ही जुटी रही। हिमाचल को किसी भी प्रकार से यदि मदद होगी तो वह केंद्र सरकार से होगी प्रधानमंत्री से होगी वित्त मंत्री से होगी न कि कांग्रेस के नेताओं से, लेकिन उनसे मिलने तक की जहमत किसी ने नहीं उठाई। सुक्खू सरकार का रवैया इस बात का सबूत है कि सभी लोग सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं और हिमाचल के हितों के नाम पर घड़ी वाली आंसू बहा रहे हैं। इनका हिमाचल प्रदेश के हितों से कोई लेना देना नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेबीज एक वायरल डिजीज है जो कुत्ता, बिल्ली तथा बंदर के काटने से होती : सीएमओ डाॅ मंजू बहल

ऊना, 28 सितंबर: विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना के वार्ड 10 में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में शुरू हो गया ‘दीदी’ का खेला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी. बीजेपी की 206 सीटों की भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम शिमला गेयटी थिएटर में 17 सितंबर को होगा आयोजित : ईरा प्रभात

शिमला 15 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर...
Translate »
error: Content is protected !!