अधिवक्ता अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा के अध्यक्ष नियुक्त

by

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और अधिवक्ता अजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्याध्यक्ष महेंद्र स्तान की अध्यक्षता में की गई, जिससे चंबा जिला में उत्साह और हर्ष का वातावरण बन गया है।

अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अजय ठाकुर ने संगठन के राज्याध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे “नशा छोड़ो, खेल खेलो” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को बॉक्सिंग जैसे अनुशासित खेल के माध्यम से एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन दिशा देने के लिए समर्पित रहेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रिज मैदान, शिमला में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रूस, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, थाईलैंड और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सरों ने भाग लिया, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
सरकारी और संगठनात्मक सहयोग के लिए आभार
अजय ठाकुर ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को देते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, राज्याध्यक्ष महेंद्र स्तान और जनरल सेक्रेटरी यदुपति ठाकुर का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली।
अजय ठाकुर ने कहा कि चंबा जिला बॉक्सिंग प्रतिभाओं से समृद्ध है और वे इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 29 जुलाई से 6 अगस्त तकः, ढोल नगाड़े, चिमटा तथा लाउडस्पीकर आदि पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर होंगे चालान, मालवाहक वाहनों में आने वालों पर होगी कार्रवाई ऊना:6 जुलाईः प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 6 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल कार्ड – हिमाचल के इन लोगों से छिन जाएगा : नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल में  वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे  की सूची में शामिल परिवार बाहर होंगे। नवंबर में पंचायतों में होने वाली ग्रामसभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी।  इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस कार्रवाई से परेशान ई-टैक्सी चालक पहुंचे उपायुक्त के दरबार : भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

अनावश्यक चालान और प्रताड़ना से रोजगार पर संकट एएम नाथ। चम्बा :  पुलिस के कथित उत्पीड़न से परेशान ई-टैक्सी चालकों और बेरोजगार युवकों ने सोमवार को भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!