जंजला स्कूल में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन :.1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

by

बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चाए

एम नाथ। चम्बा : राजकीय प्राथमिक पाठशाला जंजला और आंगनबाड़ी केंद्र जंजला पंचायत करियां में शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन चम्बा कई ओर से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चों व ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित अभिभावकों को चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के सुपरवाइजर विक्की व केस वर्कर चमन सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें।

कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है।
कार्यक्रम में स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती सरिता कुमारी, जेबीटी अध्यापक संदीप शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा सहित 18 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2500 पेज की चार्जशीट : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति के खिलाफ जांच में ठोस सबूत

हिसार :  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी का आरोप है। तीन महीने की जांच के बाद 2500 पेज की चार्जशीट फाइल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी, प्रदेश कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया 1.16 करोड़ से निर्मित रावमापा धुसाडा के साईंस लैब का लोकार्पण : विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर

आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं रूकेगी – शिक्षा मंत्री 13.33 करोड़ रूपये से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का किया भूमिपूजन कर रखी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की जिन सीटों पर CM सुक्खू ने किया था प्रचार : नतीजा रहा पचास प्रतिशत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी स्टार प्रचारक थे. हालांकि, वह कांग्रेस पार्टी के लिए ज्यादा प्रचार नहीं कर पाए और केवल दो ही सीटों पर सीएम...
Translate »
error: Content is protected !!