कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी… बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, कर दी किसी ने लीक वीडियो

by

दतिया :  मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सिविल लाइन थाना में पदस्थ ASI संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवकों का दो महिलाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो शहर के होटल कंफर्ट का बताया जा रहा है। यह वीडियो 2 सितंबर का है जब आरक्षक राहुल बौद्ध के जन्मदिन की पार्टी में उक्त महिलाएं डांस कर रही थीं और इस दौरान ये लोग उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सूरज वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संजीव गौड़ और राहुल बौद्ध को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी प्रकार के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 2 सितंबर को होटल कंफर्ट में जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें बार डांसर बुलाए गए थे और देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।

वायरल वीडियो में ASI संजीव गौड़ और अन्य युवक दो महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते हुए अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। एसपी सूरज वर्मा ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद होटल पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शक्ति दुबे बनीं टॉपर- यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट जारी….50 कैंडिडेट्स की लिस्ट

नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की थी और 7 जनवरी...
हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक

भविष्य में हिम बस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी निगम की बसों में छूट अब तक चंबा में बनाए जा चुके हैं लगभग 2000 हिम बस कार्ड : डीएम शुगल कुमार एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई, 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

एएम नाथ। सरकाघाट, 24 मार्च। उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने ढाबों व भोजनालयों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय एक बार फिर मातृशक्ति के साथ छल करने का प्रयास कर रही है सरकार : माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान निधि के नाम पर एक बार फिर से प्रदेश की मातृशक्ति के साथ धोखा कर कर रही है। चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!