अधिवक्ता ने नाबार्ड को भेजी भ्रष्टाचार की शिकायत : एमडी को बचाने में जुटा पूरा तंत्र!

by

दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश घोषित किया है। अधिसूचना के अनुसार 26 मई को प्रथम चरण, 28 मई को द्वितीय चरण और 30 मई को तृतीय चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के साथ-साथ संबंधित पंचायत क्षेत्रों की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 की धारा 25 के तहत सवेतन अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ऐसे कर्मचारी, जो राज्य में किसी अन्य स्थान पर कार्यरत हैं लेकिन उनका वोट संबंधित पंचायत क्षेत्र में है, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रम आयुक्त और उद्योग विभाग को निर्देश दिए हैं कि दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश सुनिश्चित किया जाए। औद्योगिक श्रमिकों को अतिरिक्त सवेतन अवकाश देने के निर्देश जारी करने को भी कहा गया है।
———————=
चुनाव ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारी नहीं दे पाएंगे वोट : खाची

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वह वोट नहीं दे सकेंगे। यह कर्मचारी वोट दें, इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें हुईं। लेकिन आयोग नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है। पंचायत चुनाव में पहले से लेकर आज तक जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, वह वोट नहीं दे पाएंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में 1300 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। एक पार्टी में 6 कर्मचारी व अधिकारी शामिल है। पुलिस और होमगार्ड के जवान अलग से हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सजा पर फैसला

एएम नाथ।  मेरठ। देशभर में चर्चित मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों के उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच – हर्षवर्द्धन चौहान

रोहित भदसाली। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों को उत्पाद, प्रौद्योगिकी और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 सिक्योरिटी गार्ड के लिए बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा नुरपुर में होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 03 नवंबर। सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं, सिक्यूरिटी गार्ड के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं रखी गई है। आयु सीमा 21...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर ने भर दी मांग : ‘ये मेरी स्टूडेंट थी,  मैं इसे पढ़ाता था। इसके ऊपर फीस भी बहुत हो गया : इससे शादी कर लिया तो आप हमें आशीर्वाद दें

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी बेहद मजेदार होते हैं तो कभी एकदम हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!