प्रेम प्रसंग में हत्या: विवाहित युवक ने प्रेमिका को जहर देकर मार डाला, शव जलाने हिमाचल पहुंचा

by

बराड़ा की युवती की सनसनीखेज हत्या, बैग में शव भर जंगल में लगाई आग

सीसीटीवी से खुला हत्या का राज, प्रेमिका की हत्या कर शव ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार

एएम नाथ। अंबाला : हरियाणा के बराड़ा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विवाहित युवक ने अपनी अविवाहित प्रेमिका को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को बैग में भरकर हिमाचल प्रदेश ले जाकर जंगल में पेट्रोल डालकर जला दिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधजली लाश बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बराड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय अमनदीप कौर 12 अप्रैल की सुबह घर से निकली थी। कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने बराड़ा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की जांच के दौरान परिजनों ने संदेह के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अमनदीप बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास दुकानों के ऊपर बने एक कमरे में जाती दिखाई दी। उस कमरे में जनकपुरी निवासी संदीप कुमार उर्फ अप्पू मौजूद था। कुछ देर बाद संदीप नीचे आया और एक रेहड़ी चालक को बुलाकर लाया। इसके बाद दोनों एक बड़ा बैग कमरे से नीचे लाए और रेहड़ी पर रखकर ले गए।
परिजनों ने आशंका जताई कि बैग में अमनदीप का शव था। पुलिस ने तुरंत रेहड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने बताया कि बैग को जनकपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास ले जाया गया, जहां से संदीप ने उसे अपनी कार में रख लिया।
डीएसपी सुरेश कौशिक के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी और उसकी कार को ट्रेस करते हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में उसकी लोकेशन का पता लगाया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि शव को जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
पुलिस ने अधजली लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नाहन अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती को लगाया था जहरीला इंजेक्शन, पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान : भाई ने रची हत्या की साजिश, 4 के खिलाफ चार्जशीट

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान पटियाला के राजपुर निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर को धोखे से जहर का इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत : वर्क परमिट विस्तार के लिए अब मिलेंगे 90 दिन

LMIA आवेदन लंबित होने पर अतिरिक्त 30 दिनों का समय; नौकरी और इमिग्रेशन प्रक्रिया को लेकर कम होगी चिंता कनाडा। कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हजार रुपए के लिए हत्या – हिमाचल के टैक्सी चालक की हत्या कर शव को नहर में फेंकां : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। बिलासपुर /कीरतपुर/ शिमला : शिमला से अगवा किए गए टैक्सी चालक हरिकृष्ण की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब के दो युवकों ने मात्र 15 हजार रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी का टीका: सर्विकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा का प्रभावी उपाय : डॉ. लाल सिंह

सुंदरनगर, 4 अप्रैल :  रोहांडा ब्लॉक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के तहत गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह अभियान 29 मार्च से...
Translate »
error: Content is protected !!