अध्यापक-अभिभावक मिलनी से विद्यार्थियों की शिक्षा में होगा और सुधार : किरण शर्मा

by

एसडीएम ने विभिन्न स्कूलों का दौरा करके पीटीएम का लिया जायजा
नंगल, 3 सितम्बर
विद्यार्थियों की हर क्षेत्र में कारगुजारी का जायजा लेकर उनके सुनहरे भविष्य के लिए सही रास्ते ढूंढे जा सकते हैं। इसलिए शिक्षा विभाग का अध्यापक-अभिभावक मिलनी को और असरदार बनाने का प्रयास सराहनीय है।
सरकारी हाई स्कूल भंगल, सरकारी सीसे स्कूल खेड़ा कलमोट तथा सरकारी सीसे स्कूल भलाण एवं सरकारी हाई स्कूल जिंदवड़ी का दौरा करने के उपरांत एसडीएम नंगल किरण शर्मा ने कहा कि शिक्षा, खेलें एवं अन्य गतिविधियों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन करके उन्हें भविष्य में सफलता के लिए अगली राह की तरफ अग्रसर करने हेतु शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने अध्यापक-अभिभावक मिलनी का यह विशेष प्रयास है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय निकाल कर प्रत्येक माह अध्यापकों से अवश्य मिलना चाहिए तथा अपने बच्चों की कारगुजारी तथा गतिविधि को गहराई से जांच सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा स्कूल में अध्यापकों के साथ मिल कर किए विचार-विमर्श के जरिए बच्चों के भविष्य को और शानदार बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अध्यापकों का बहुत सम्मान है, जब बच्चे अपने माता-पिता को अपने अध्यापक का सम्मान करते देखते है तो उनमें भी यह भावना और असरदार तरीके से पैदा होती है।

फोटो कैप्शन
एसडीएम नंगल किरण शर्मा अध्यापक-अभिभावक मिलनी के संबंध में विचार पेश करती हुईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरपीएस संधू की ओर से अमृतसर के डीसी पी (जांच ) का पदभार संभाला

अमृतसर/दलजीत अजनोहा :  अमृतसर में बतौर डी सी पी (जांच) के पद पर आर पी एस संधू की ओर से अपना पदभार संभाला,इस अवसर पर पहले उन्हें पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
article-image
पंजाब

बाबा जी दो गुता वाले के जन्मदिवस को समर्पित धार्मिक मेले का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बाबा दो गुता वाले बैकुंठ धाम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र व देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के सहयोग से मुख्य सेवादार बाबा बाल कृष्ण आनंद के नेतृत्व में गांव भूलेवाल...
पंजाब

गढ़शंकर के गांव लल्लियां के सरपंच वघेल सिंह दुारा वायरल वीडियों में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा, वायरल वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं, पुलिस वघेल सिंह के घर वीडियों की सच्चाई जानने घर पहुंची

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव लल्लियां के सरपंच वघेल सिंह दुारा वायरल एक निजी टीवी चैनल की वीडियो कलिप में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा किया और पुलिस हरकत में आ गई।...
Translate »
error: Content is protected !!