खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल 24 से 26 अप्रैल तक होंगे : पीआईएस के रेजीडेंशियल खेल विंगों के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: जिला खेल अधिकारी

by

होशियारपुर :पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स के रेजीडेंशियल खेल विंगों के लिए खिलाडिय़ों के चुनाव के ट्रायल 3 अप्रैल से शुरु हो रहे हैं जो कि 25 अप्रैल तक चलेंगे। इस बार ट्रायलों का दायरा बढ़ाते हुए अलग-अलग खेल के ट्रायल 11 स्थानों पर लिए जाएंगे, जिसके बाद इन ट्रायलों में चुने गए खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल 24 अप्रैल से शुरु होंगे जो कि 26 अप्रैल तक चलेंगे।
जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अलग-अलग खेल में छह आयु वर्ग अंडर 10, अंडर 12, अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 व अंडर 21 के ट्रायल पहले जिला स्तर पर बनाए गए जोनों में होंगे व इसके बाद जिले में से चुने खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल एक स्थान पर होंगे, इसके साथ बेहतरीन खिलाड़ी सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायलों वाले स्थान वाले जिले में संबंधित जिला खेल अधिकारी को इंचार्ज लगाया गया है। 18 खेल की 1700 के करीब सीटों के लिए ट्रायल होंगे और इस बार 450 सीटें बढ़ाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यह खेल एथलेटिक्स, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, फुटबाल, हाकी, जिमनास्टिक, जूडो, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, हैंडबाल, तीरंदाजी, साइकिलिंग, तैराकी, टेबल टैनिस, निशानेबाजी व रोइंग हैं। चुने जाने वाले खिलाडिय़ों को कोचिंग, रिहायश, डाइट, मैडिकल व बीमा की नि:शुल्क सुविधाएं मिलेंगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि होशियारपुर में सभी जिलों के अंडर 14,17 व 19 फुटबाल(लडक़े) का ट्रायल 24 व 25 अप्रैल को फुटबाल अकादमी माहिलपुर(होशियारपुर में होंगे) इसके अलावा रुपनगर में 3 व 4 अप्रैल को रोइंग खेल के सभी जिलों, बरनाला में 24 व 25 अप्रैल को टेबल टैनिस खेल के लिए सभी जिलों के ट्रायल होंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी ट्रायल वाले दिन सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी पंजाब प्रदेश का निवासी हो व उसकी ओर से पिछले तीन वर्षों में जिला/ स्टेट/ नेशनल स्तर पर टूर्नामेंट में पदक प्राप्त किया हो, जिन खिलाडिय़ों के माता/पिता यू.टी(चंडीगढ़) में स्थित पंजाब राज्य के सरकारी संस्थानों में तैनात हैं, के बच्चे भी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायलों में भाग लेने वाले खिालडिय़ों को टी.ए/ डी.ए नहीं दिया जाएगा। भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म सर्टिफिकेट व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों की गिनती अधिक हो जाने के बाद संबंधित स्थान पर ट्रायल की तिथि एक दिन के लिए और बढ़ा दी जाएगी। अधिक व विस्तृत जानकारी विभाग की वैबसाइट 222.श्चद्बह्यश्चह्वठ्ठद्भड्डड्ढ.शह्म्द्द पर उपलब्ध है।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अलग-अलग जिलों में चुने गए हाकी खिलाडिय़ों(लडक़े) के फाइनल ट्रायल जालंधर में 24 से 25 अप्रैल को होंगे। इसी तरह एथलेटिक्स खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल जालंधर में 24 से 25 अप्रैल, बास्केटबाल खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल लुधियाना में 24 से 25 अप्रैल, वालीबाल के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 से 25 अप्रैल, तैराकी के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 व 25 अप्रैल, हैंडबाल के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 से 25 अप्रैल, वेटलिफ्टिंग के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 से 25 अप्रैल, कुश्ती के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 अप्रैल, मुक्केबाजी के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 अप्रैल, जूडो के फाइनल ट्रायल मोहाली में 24 अप्रैल, टेबल टैनिस के फाइनल ट्रायल बरनाला में 26 अप्रैल व फुटबाल खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल माहिलपुर फुटबाल अकादमी(होशियारपुर) में 26 अप्रैल 2023 को होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिश्नोई-बराड़ गैंग के गुर्गों को किया गिरफ्तार : पिस्तौल और कारतूस बरामद

चंडीगढ़  :  पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों अंकित, अजय सिंह उर्फ अजयपाल और लखविंदर उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कैलिबर पिस्तौल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानो और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के खिलाफ कंगना रनौत द्वारा घटिया शब्दों के उपयोग करने और दुर्वयवहार करने को सहन नहीं किया जायेगा – आल इंडिया जाट महासभा

गढ़शंकर :  कंगना रनौत द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी के साथ दुर्वयवहार करने के बाद थप्पड़ मारने के बाद के झूठे आरोप लगाना गलत है कंगना रनौत पहले भी किसानी आंदोलन...
article-image
पंजाब

खड़ौदी की प्रवीण कुमारी लापता : दिमागी तौर पर असुतंलित, पता चले तो 99146-10207 पर सूचना दी जाए

गढ़शंकर : गांव खड़ौदी की प्रवीण कुमारी पुत्री जगतार सिंह अचानक सिवल अस्पताल से लापता हो गई है। यह जानकारी बिल्ला खड़ौदी ने देते हुए ने बताया कि वह सिवल अस्पताल होशियारपुर में दवाई...
article-image
पंजाब

   लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर में पीने वाले पानी के  ट्यूबवैल का काम करवाया शुरू 25 लाख की लागत से लगवाया जा रहा है ट्यूबवैल

गढ़शंकर : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा आज शहर के वार्ड नंबर 13 में गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पीने वाले पानी के ट्यूबवेल का काम शुरू करवाया।...
Translate »
error: Content is protected !!