अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित मेगा डांस फेस्ट 2024 में बच्चों की डांस प्रतिभा ने किया मंत्र मुग्ध 

by
होशियारपुर  :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा कल जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में मेगा डांस फेस्ट 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर होशियारपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वासल ग्रुप के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी और श्री वी एस जसवाल, डीजीएम, सेंचुरी प्लाईवुड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनको अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब द्वारा सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराज अग्रसेन जी की ज्योति प्रज्जवलन और गणेश वंदना के साथ की गई|
इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब के अध्यक्ष श्री सुरिंदर अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का मुख्य उपदेश बच्चों के टैलेंट को उभारना तथा उनकी प्रतिभायों को उचित अवसर देना है। इस प्रोग्राम में होशियारपुर, बटाला, गुरदासपुर, जम्मू, जांलधर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा से 6 से 21 साल तक के बच्चे, मॉम स्पैशल (अंडर 35 एवं 35 से उपर) तकरीबन 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस इवेंट में बच्चों का डांस परफॉर्मेंस देखते ही बनता था | और सभी बच्चों ने बहुत ही ज्यादा  मेहनत से अपना कौशल दिखाया और एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दिखाई।
इस अवसर पर श्री मनमोहन मित्तल जी चेयरमैन लुधियाना से, श्री विहारी लाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहाली से, श्री अशोक अग्रवाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बटाला से, श्री सुरेन्द्र बांसल जी उपाध्यक्ष माछीवाड़ा से, श्री रुचिन सिंघानिया उपाध्यक्ष जालंधर से, श्री विभोर गुप्ता जी और श्री सुमित बजाज जी अमृतसर से, श्री नवीन अग्रवाल जी उद्योगपति जिला प्रधान होशियारपुर, श्री विवेक गुप्ता जिला महासचिव होशियारपुर से, श्री मुकेश गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री नवीन गुप्ता महासचिव होशियारपुर से शामिल हुए।
इस अवसर पर श्रीमती सिमरन अग्रवाल प्रदेश प्रधान महिला विंग, श्रीमती मोनिका गुप्ता जी आई टी प्रधान पंजाब, श्रीमती अलका नगौरी उपाध्यक्ष और विभिन्न शहरों से अन्य महिला पदाधिकारी भी शामिल हुए।
कौशल डाँस अकेडेमी की मालिक श्रीमती प्रवीन शर्मा जी और उनकी टीम के देख-रेख में सारा प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मंच संचालन की भूमिका मैडम कमलेश गुप्ता जी लुधियाना एवं मैडम मीनाक्षी मेनन जी होशियारपुर ने निभाई|
श्री नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष, अखिल भारतीय सम्मेलन होशियारपुर ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा के होशियारपुर के लिए जो बहुत ही गर्व का विषय है कि जहां पर  मेगा डांस फेस्ट 2024 का आयोजन होशियारपुर में हो रहा है।
इस अवसर पर मेगा डांस फेस्ट 2024 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों को प्रतिभा के अनुसार इनाम देकर एवं आए हुए अतिथियों को सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया |
इस प्रकार मेगा डांस फेस्ट 2024 का सफाल आयोजन होशियारपुर वासियों के लिए अत्यंत सार्थक एवं मधुर स्मृतियाँ छोड़कर सम्पन्न हुआ|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
पंजाब

भाजपा टिकटें बड़े चिहरों की जगह हर हलके के कार्याकर्ताओं की भावनाओं के मुताविक और जनाधार वाले कार्याकर्ताओं को देगी: अश्वनी शर्मा

केजरीवाल बताए दिल्ली में कि कितने स्कूलों में प्रिसीपल व वाईस प्रिसीपल के पद भरे हुए। गढ़शंकर। भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 117 सीटों पर तैयारी कर रही है और भाजपा घोषणा पत्र...
article-image
पंजाब

जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप : जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की हो रही साजिशें, अब शिकायत नहीं करेंगे, इनको निपटाएंगे

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाचन में चुनावी सभा करने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की...
article-image
पंजाब

सनातन धर्म के अपमान को रोकने के लिए होशियारपुर में निकाला गया भगवा मार्च : – संजीव घनौली

शिवसैनिकों ने शहीद भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि होशियारपुर : होशियारपुर शहर में शिव सेना पंजाब उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष संचित सेठी की उपस्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!