अध्यापक भर्ती के लिए अब एक मेरिट लिस्ट पूरे प्रदेश में बनेगी : इससे पहले जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट जाती थी बनाई

by

शिमला : अध्यापकों की भर्ती में अब प्रदेश भर में एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी। अभ्यर्थियों की ओर से अपने आवेदन पत्र में जिस जिले को प्राथमिकता दी गई होगी, वहीं प्राथमिकता उसकी नियुक्ति का आधार बनेगी।  इससे पहले जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाती थी और अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती थी। अब अध्यापकों की भर्ती के नियम बदल गए हैं। सरकार प्रदेश भर में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कारों का आयोजन कर रही है। इस दौरान जहां बैचवाइज पदों को भरा जा रहा है। वहीं सीधी भर्ती से भी रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। पदों को भरने के लिए जेबीटी सहित अन्य श्रेणियों में कुछ साक्षात्कार हो चुके हैं।

जिला स्तर पर हुए इन साक्षात्कारों के बाद अब अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है। इस मेरिट लिस्ट के बनने के बाद इसे निदेशालय भेजा जाएगा। वहां पर सभी जिलों से आई मेरिट लिस्ट के आधार पर एक नई ओवरआल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर बनी इस मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान मेरिट लिस्ट के तहत अभ्यर्थी ने जिस जिला को पहले प्राथमिकता दी होगी, उसी आधार पर उसकी उस जिला में नियुक्ति होगी। इससे पहले जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट बनती थी और उसके आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती थी।

जिला कांगड़ा में हाल ही में जेबीटी के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग करवाई गई है। इस काउंसिलिंग के बाद पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है। इस लिस्ट को निदेशालय भेजा जाएगा। निदेशालय में बनने वाली नई लिस्ट के आधार पर अब अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आशा कुमारी बनी पट्टा महलोग स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में एसएमसी का गठन

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका आश्रम चम्बा की बच्चियों संग उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मनाया क्रिसमस

बच्चों के बीच मिठाई व उपहार का किया वितरण एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के बाल देखरेख संस्थानों में बुधवार को क्रिसमस का आयोजन धूमधाम से किया गया। बालिका आश्रम चम्बा में जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल और चूहन में 6.58 करोड़ से बनेंगे नए पीएचसी भवन …विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

भटियात के ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा :.विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 10 एएनओ बने सेकंड ऑफिसर, जिले का बढ़ाया मान

ओटीए कैंप्टी से प्रशिक्षण पूर्ण कर मिला लेफ्टिनेंट स्तर का दर्जा एनसीसी कैडेट्स के मार्गदर्शन में निभाएंगे अहम भूमिका एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के लिए गर्व का विषय है कि नेशनल कैडेट...
Translate »
error: Content is protected !!