रेड के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

by

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय  ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी GST बिलों से जुड़े इस मामले में ED ने सुबह से छापेमारी शुरू की थी. लगभग 7 घंटे की रेड के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया।

ED की छापेमारी :  ED की टीम ने संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित पांच ठिकानों पर छापेमारी की. इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड कंपनी का परिसर भी शामिल था. छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई ।

ED ने अप्रैल में भी FEMA के तहत अरोड़ा और उनकी कंपनियों पर छापे मारे थे. अरोड़ा पंजाब विधानसभा में लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक हैं. सूत्रों के अनुसार उनके बेटे को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला? .. ED के अनुसार संजीव अरोड़ा पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिल बनाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में नया केस दर्ज किया है. जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

भगवंत मान का तीखा हमला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ED की कार्रवाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. संगरूर में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ED, CBI और इनकम टैक्स जैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

मान ने कहा, ‘ये एजेंसियां भाजपा के हथियार बन चुकी हैं. महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, कर्नाटक, बंगाल के बाद अब पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए इन एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

ED ने बताई गिरफ्तारी की वजह

संजीव अरोड़ा AAP के वरिष्ठ नेता हैं और पंजाब सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है. AAP कार्यकर्ता और नेता इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जबकि ED का कहना है कि कार्रवाई सबूतों के आधार पर की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर ने जीती ऑवर ऑल ट्रॉफी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट नवरोज शर्मा के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अर्चना ठाकुर बनीं ओएनजीसी की स्वतंत्र निदेशक, तीन वर्ष का कार्यकाल

ओएनजीसी के बोर्ड में पहुंचीं हिमाचल की पहली महिला एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना ठाकुर को भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम...
article-image
पंजाब

जीटीयू ने पुरानी पेंशन बहाली पर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर, 14 फरवरी: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) इकाई गढ़शंकर ब्लॉक 1 और 2 तथा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति इकाई गढ़शंकर ने एनपीएस से प्रभावित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता सेमिनार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में अलग-अलग स्थानों पर 27 व 29 अप्रैल को भारी बारिश व तूफ़ान का ऑरेंज अलर्ट जारी : DC मुकेश रेपसपाल

एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा मुकेश रेपसपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिला चंबा में...
Translate »
error: Content is protected !!