अनमोल ने किया एचएएस में टॉप , श्रीनयनादेवी की हिमानी शर्मा रही दूसरे स्थान पर : हिमाचल को मिले सात नए एचएएस अधिकारी

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश को सात नए एचएएस अधिकारी मिल गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। अनमोल ने परीक्षा में टॉप किया है। अनमोल वर्तमान में खंड विकास अधिकारी टुटू के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे स्थान पर जिला बिलासपुर के श्रीनयनादेवी की हिमानी शर्मा रही हैं। आयोग ने 11 पदों के लिए परीक्षा ली थी। पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने पर एचएएस के दो और एचपीएस के दो पद रिक्त रह गए हैं।

अनमोल मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सिहारल गांव के रहने वाले हैं. वह हिमाचल प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर अब एचएएस बन गए हैं. अनमोल ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए यह परीक्षा पास की और पिता के बाद अनमोल अब लोगों की सेवा करेंगे.

अनमोल के पिता भी थे एचएएस  :    अनमोल के पिता ही कृष्ण चंद भी एचएएस थे। वह आरटीओ मंडी रहे हैं और अब सेवानिवृत्ति हो चुके है. अनमोल की माता ऊषा देवी बल्दवाडा वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं। अनमोल की प्रारंभिक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मंडी से हुई थी । इसके बाद, उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग की ।फिर आईआईटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री ली। अनमोल ने अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को पास किया है । अनमोल वर्तमान में टूट ब्लॉक में बीडीओ हैं, लेकिन उन्होंने दोबारा से ये परीक्षा दी. इस बार उन्होंने बेहतर अंक के साथ ये परीक्षा उत्तीर्ण की है vअनमोल की माता ऊषा देवी ने बताया की अनमोल अपने पिता को देखकर ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता था। वह दिन के 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करता था ।  उन्होंने बताया की बेटे की उपलब्धि पर परिवार में खुसी का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा : सत्ती

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ऊना, 11 मई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर – सरवन कुमार की सफलता की यात्रा

एएम नाथ। सुंदरनगर, 12 अक्टूबर, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध करवाना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में कचरा प्रबंधन को सख्ती, पंचायतों में बनेंगे प्लास्टिक संग्रहण केंद्र

स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश एएम नाथ। चम्बा : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधित सीजन में अवैध मछली बिक्री पर मत्स्य विभाग की सख्त कार्रवाई : 5 मामलों में 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. जिला ऊना में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित (क्लोज) सीजन के दौरान अवैध रूप से मछली बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन के पांच मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!