महिला सहित 4 पर केस दर्ज : कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 13 लाख की ठगी

by

ऊना : 11 अक्टूबर । जिला ऊना के बाथड़ी गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े 13 लाख की ठगी हुई है। पंजाब के एजेंट ने हिमाचल के इस युवा को कनाडा भेजने के सब्जबाग दिखाए और लाखों रुपए की राशि हड़प ली।

पीडि़त युवक नरेंद्र कुमार निवासी बाथड़ी (हरोली) ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित पंजाब के चार एजेंटों के खिलाफ धारा 403, 406, 415, 416, 418, 419, 420, 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस के पास दी रपट में नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक दपंत्ति सहित 4 लोग वर्ष 2020 में उसके संपर्क में आए थे। उक्त लोगों ने अपने आपको एजेंट व सब एजेंट बताते हुए इसे कनाडा में वर्क वीजा पर भेजने की बात कहीं थी। उक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर इससे 13.50 लाख रुपए की राशि बैंक खातों के माध्यम से ले ली। लेकिन इसे कनाडा नहीं भेजा गया। हालांकि उक्त लोगों ने इसकी कुछ राशि वापिस लौटा दी, लेकिन 8.50 लाख रुपए आज दिन नहीं नहीं लौटाए। इसने कई बार अपने पैसे वापिस करने के लिए उक्त लोगों को कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल कर रहे हैं। अब थकहारकर इसने टाहलीवाल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

उधर, एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरविंद्र सिंह निवासी फिरोजपुर, गुरसेवक सिंह, मंदीप कौर पत्नि गुरसेवक सिंह निवासी फिरोजपुर, मनप्रीत सिंह निवासी फगवाड़ा (पंजाब) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*काठगढ़ शिव मंदिर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव भव्य रूप से संपन्न*

*कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, *विधायक मलेंद्र राजन भी विशेष रूप से रहे उपस्थित* एएम नाथ। इंदौरा, 27 फरवरी। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक काठगढ़ शिव मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर पति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा : हिमाचल में सनसनीखेज वारदात

कसैली :  कसौली के बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में प्रेमी संग मिल कर पति पर चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी । पुलिस जांच में सामने आया है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी : धरने के दौरान आया चक्कर

विरोध-प्रदर्शन के बीच अस्वस्थ हुए हर्ष महाजन, भाजपा धरने में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन अस्पताल में भर्ती एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला–भूपनगर सड़क निर्माण कार्य का विधायक रामकुमार चौधरी ने किया निरीक्षण

25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, वर्ल्ड बैंक की ओर से बनाई जाएगी सड़क 30 अप्रैल तक सड़क का काम पूरा करने का टारगेट बीबीएन,2 फरवरी (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने वर्ल्ड...
Translate »
error: Content is protected !!