अनाज घोटाले में दोषी डिप्टी डायरेक्टर सिंगला का साथी अनुराग बत्रा गिरफ्तार -बत्रा ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में की थी मदद

by

लुधियाना  :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया है, जिस पर सिंगला के काले धन को सफेद करने का आरोप है। आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर विजिलेंस ब्यूरो के हवाले किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ 11 नंबर एफआईआर अगस्त 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज की थी। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त डिप्टी डायरेक्टर सिंगला ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर अज्ञात आय के स्रोतों से 12 संपत्तियां खरीदी थीं। बाद में सिंगला को उक्त केस में घोषित भगोड़ा (पीओ) करार दिया गया था। इसके पश्चात राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी आरके सिंगला ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में तैनाती के दौरान रिश्वत के माध्यम से बड़ी राशि एकत्र की थी और अपनी पत्नी रचना सिंगला की आपराधिक मिलीभगत से उसके नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थीं, जो उसकी आय के स्रोतों से मेल नहीं खातीं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी सिंगला ने लगभग 5 करोड़ रुपये की 12 संपत्तियां खरीदी थीं।
इन 12 संपत्तियों में से 4 लुधियाना शहर में, 5 एससीओज़ खन्ना में, 1 चंडीगढ़ में और 2 संपत्तियां (एससीओज़) मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 18ए के तहत उसकी सभी 12 संपत्तियों की कुर्की के लिए लुधियाना की अदालत में कार्रवाई प्रक्रिया में है।

रचना सिंगला के बैंक खाते में स्थानांतरित किए थे 28,09,200 रुपये :  प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अनुराग बत्रा, निवासी चंडीगढ़ ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में मदद की थी। उसने वर्ष 2021 के दौरान रचना सिंगला के बैंक खाते में कुल 28,09,200 रुपये स्थानांतरित किए थे। आरोपी अनुराग बत्रा इस बात का स्पष्टीकरण देने में असफल रहा कि हरियाणा सरकार से 5 ऑर्डर प्राप्त करने के लिए रचना सिंगला द्वारा किस प्रकार की मदद की गई थी। आरोपी बत्रा ने जांच के दौरान यह भी खुलासा किया है कि जिन दिनों में पैसे स्थानांतरित किए गए, रचना सिंगला भारत में नहीं, बल्कि विदेश में थीं। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान उक्त आरोपी बत्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और खुलासा किया है कि उसके एक दोस्त ने उसे आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली विभाग के मुलाजिमों ने तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ दिया रोष धरना

गढ़शंकर,  3 फरवरी:  बिजली विभाग की समूह मुलाजिम जत्थेबंदियों तथा पेंशनर संगठन मांडल गढ़शंकर द्वारा समूह कमेटियों के आह्वान पर तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ मंडल दफ्तर गढ़शंकर के समक्ष रोष धरना...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम, दरिया, नहर, खड्डों और नीचले इलाकों से दूर रहें ज़िला वासी: DC आशिका जैन

आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम नंबर 01882-220412 पर करें संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संदीप दीक्षित, केजरीवाल या फिर प्रवेश वर्मा -किसका पलड़ा भारी, क्या है समीकरण…जानिए

नई दिल्ली :  कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। संदीप का नाम गुरुवार 12 दिसंबर को जारी दिल्ली विधानसभा चुनावों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!