बिजली विभाग के मुलाजिमों ने तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ दिया रोष धरना

by
गढ़शंकर,  3 फरवरी:  बिजली विभाग की समूह मुलाजिम जत्थेबंदियों तथा पेंशनर संगठन मांडल गढ़शंकर द्वारा समूह कमेटियों के आह्वान पर तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ मंडल दफ्तर गढ़शंकर के समक्ष रोष धरना दिया गया। इस मौके वक्ताओं ने संबोधित करते मांग की कि मुलाजिमों को दिया गया 30 हजार  तथा पेंशनरों को दिया गया 20 हजार देने की बजाय पूरे तनख्वाह तथा पूरी पेंशन शीघ्र से शीघ्र रिलीज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरी तनख्वाह तथा पेंशन रिलीज नहीं की गई तो समूचा कामकाज बंद करके अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा जाएगा। आज के धरने को मुलाजिम नेता जसवीर सिंह, जगदीश राय, सचिन कपूर, सतनाम सिंह मान, प्यारा सिंह सहूंगड़ा, स्वर्ण सिंह2 महेंद्र लाल, बलबीर सिंह, कुलबीर सिंह, मूलराज शर्मा, अमरीक सिंह, अश्वनी कुमार, कमलदेव3 हरजिंदर सिंह आदि ने संबोधित किया। मंच संचालक जगदीश चंद्र ने किया तथा इस रोष धरने ने की प्रधानी कश्मीरी लाल द्वारा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

गढ़शंकर: हिंदी फिल्म भवाई (रावण लीला) जो 1 अक्टूबर को रिलीज होगी, पर सीता माता के गलत चरित्र को चित्रित करके हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है लगाते...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!