अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने अदालत में पेश किया पूरक चालान

by

चंडगढ़। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विशेष प्रमुख सचिव रवनीत कौर के अदालत में मामला चलाने के आदेशों के बाद अदालत में पूरक चालान पेश कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि विजिलेंस ने पूरक चालान अजीत अत्री की अदालत में पेश किया है। पंजाब के सीएम और प्रमुख सचिव रवनीत कौर से आदेश मिलने के बाद विजिलेंस को काफी राहत मिली है। इसके बाद विजिलेंस ने बुधवार को पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद पूरक चालान पेश किया। इससे पहले विजिलेंस की टीम 14 नवंबर को एक चालान पेश कर चुकी है। पंजाब सरकार ने भी दो दिन पहले पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर केस चलाने की इजाजत दी थी। इसके बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विजिलेंस ने बुधवार को पूरक चालान पेश किया है। एसएसपी ने कहा कि अब तक जो जांच की थी, वहीं है, नए तथ्य सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट बनाकर अदालत में पेश कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर केजरीवाल का तंज, इंटरनेट मीडिया पोस्ट से पंजाब की राजनीति गरमाई

चंडीगढ़ :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए...
article-image
पंजाब

अखबार पढ़ने की कला : समाचार को प्रभावशाली ढंग से समझने की योग्यता विषय पर लेक्चर करवाया

गढ़शंकर, 15 अप्रैल: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डायरेक्टोरेट ऑफ़ एजुकेशन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखविंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर अखबार पढ़ने की कला: समाचार को प्रभावशाली...
article-image
पंजाब

बारापुर के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला मृत तेंदुआ

गढ़शंकर , 31 दिसंबर :  गांव बारापुर के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
Translate »
error: Content is protected !!